यूटिलिटी

‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’ खोलने के लिए सरकार देती है पैसा, सस्ती दवा बेचकर आप कर सकते हैं जबरदस्त कमाई

Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra: देश में अब तक नौ हजार चार सौ से अधिक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं और 2000 और जन औषधि केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है. इनमें से 1000 जन औषधि केंद्र इस साल अगस्त तक और बाकी दिसंबर तक खुल जाएंगे. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जन औषधि खोलने से क्या लाभ होगा और कौन इसके लिए पात्र है?

बता दें कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पैक्स की आय में इजाफा होगा. रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सस्ती कीमत पर दवाइयां भी उपलब्ध होंगी. इनमें 1800 तरह की दवाएं और 285 अन्य मेडिकल डिवाइस शामिल हैं. जन औषधि केंद्रों पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं.

जन औषधि केंद्र कौन खोल सकता है

जन औषधि केंद्र के लिए आवेदन शुल्क 5000 रुपये है. केंद्र खोलने के लिए पात्रता मानदंड के तहत, व्यक्तिगत आवेदकों को डी. फार्मा या बी. फार्मा होना चाहिए. अगर संस्था, एनजीओ, चैरिटेबल संस्था और अस्पताल को केंद्र खोलना है तो वे बी.फार्मा या डी.फार्मा डिग्री धारकों को नियुक्त कर सकते हैं. केंद्र के पास कम से कम 120 वर्ग फुट का अपना या किराए का स्थान होना चाहिए. विशेष श्रेणी और विशेष क्षेत्र के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें- Kanpur: बीयर से लदा ट्रक पलटने के बाद मची लूट, कईयों ने मौके पर ही गटकी, मदद के लिए चिल्लाता रहा ड्राइवर

प्रोत्साहन राशि कितनी है

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के लिए प्रोत्साहन राशि 5 लाख रुपये (मासिक खरीद का 15 प्रतिशत या अधिकतम 15,000 रुपये प्रति माह) है. विशेष श्रेणियों और क्षेत्रों में आईटी और बुनियादी ढांचा व्यय के लिए प्रतिपूर्ति के रूप में 2 लाख रुपये का एकमुश्त अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago