देश

बीजेपी का कल से शुरू होगा महा जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण, मंत्रियों-विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ साल पूरे हो गए हैं. जिसको लेकर बीजेपी पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है. उत्तराखंड में बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण कल यानी की 8 जून से शुरू हो रहा है. जिसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. महा जनसपंपर्क अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही धामी सरकार के मंत्रियों को भी सौंपी गई है. प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है

उत्तराखंड बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान को पूरे प्रदेश में चलाएगी. कार्यक्रम को लेकर मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. दूसरे चरण के इस अभियान के लिए संगठन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है. जिसके लिए संगठन स्तर पर कार्यक्रम के प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही पांचों लोकसभा सीटों पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन भी आयोजित होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसा : मुआवजे की लालच में शवों को लेकर जा रहे फर्जी लोग, अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत के होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनके पास अब कोई भी काम नहीं बचा है. इसलिए अब धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जहां हरीश रावत धरना प्रदर्शन करेंगे वहां पर्यटन स्थल है. इस तरह से पर्यटकों में भी प्रदेश के प्रति गलत संदेश जाएगा. ये धऱना प्रदर्शन सिर्फ पर्यटन गतिविधियों को रोकने का प्रयास है. उन्हें प्रदेश की प्रगति से कोई मतलब नहीं है. उनको तो अपनी राजनीति चमकानी है. इसलिए हरीश रावत ऐसे काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

15 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago