देश

योगी के मंत्री ए के शर्मा ने सदन में विपक्ष की बोलती की बन्द

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (A K Sharma) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए विधानसभा एवं विधान परिषद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया. मंत्री ए के शर्मा ने एक शेर सुनाते हुए अपनी बात शुरू की ‘‘तुझको खबर नहीं, मगर इक सादा लौह को बर्बाद कर दिया, तिरे दो दिन के प्यार ने.”

सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष में बैठे हुए सदस्यों को जब यहां की जनता ने प्यार दिया और उन्हें सत्ता सौपी तो उन्होंने इसे बर्बाद कर दिया और उसी का परिणाम है कि वह लोग आज विपक्ष में बैठे हैं. बिजली उपलब्धता के मुद्दे पर उन्होने कहा कि पहले सिर्फ एक क्षेत्र विशेष में 24 घण्टे बिजली आती थी, राज्य के 70 हजार गॉवों में से मात्र एक गॉव में 24 घण्टे बिजली आती थी. लेकिन योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में एक समान बिजली उपलब्ध करा रही है. जो कर्मचारी अपने विभागीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्यवाही भी कर रही है. अभी हाल ही में 22 फरवरी को 319 मीटर रीडर कर्मियों पर कार्यवाही हुई है. 2000 अन्य ऐसे ही चिन्हित कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही होने जा रही है.

मंत्री शर्मा ने कहा, “जनता की बेहतरी के लिए मैं स्वयं सम्भव के माध्यम से सुनवाई करता हूं, साथ ही सभी उपकेन्द्रों, सर्कल, उपकेन्द्रों पर भी साप्ताहिक व्यवस्था है.” राज्य की कानून व्यवस्था पर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गाजीपुर (Ghazipur), बलिया (Ballia), मऊ (Mau) आदि जनपदों में यदि उन दिनों कानून व्यवस्था (Law and Order) अच्छी थी और विकास भी हुआ था, तो आज तक पूर्वान्चल का पिछड़ापन क्यों नहीं दूर हुआ. मंत्री शर्मा ने कहा, “यहां तक कि एक विधायक (MLA) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या भी कर दी गयी थी. ये उन दिनों की कानून व्यवस्था थी. विपक्ष की सरकारों ने उत्तर प्रदेश में 25 से 30 वर्षों से जो विकास को अवरूद्ध किया गया और कानून व्यवस्था बिगाड़ी गयी, उसे योगी सरकार पुनः पटरी पर लाने का कार्य कर रही है.”

ग्रामीण सड़कों से जुड़े प्रश्न पर मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि यह स्थिति विपक्ष के लोगों के संरक्षण के कारण उत्पन्न हुई है, क्योंकि जब वह सत्ता में थे ऐसे माफियाओं को संरक्षण देते थे और उन्हें ही रोड बनाने का सम्पूर्ण काम मिलता था जिसकी वजह से रोड बनने की बजाय पैसा उनके घर जाता था.

मंत्री ए के शर्मा ने कहा वर्तमान प्रधानमंत्री ने बनारस में जो कार्य किया है पूरा विश्व उसकी दिव्यता और भव्यता का सम्मान व प्रशंसा करता है. बनारस की दिव्यता में गंगा की साफ सफाई में, वहां की गलियों-सड़को की सफाई में पहले से कितना परिवर्तन आया और व्यवस्था में कितना बदलाव आया है यह हर एक नागरिक को पता है.

ए के शर्मा (A K Sharma) ने कहा कि अभी प्रदेश में जीआईएस सम्मेलन और जी-20 की बैठकें हुई हैं. इसमे देश विदेश से तमाम उद्योगपति, निवेशक आये और विभिन्न क्षे़त्रों में 19 हजार से ज्यादा एमओयू (MOU) हुए तथा 33.50 लाख करोड़ रूपये का निवेश प्राप्त हुआ है. इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा. विश्व से आये मेहमानों ने हमारी शहरी व्यवस्था, साफ-सफाई की प्रशंसा की. इस बात के लिए भारत सरकार के अधिकारियों ने भी राज्य की शहरी व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि उत्तर प्रदेश ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है. एक शेर से अपनी बात समाप्त करते हुए कहा ‘‘मेरे दुःख-दर्द का तुम पर असर हो कुछ ऐसा, मैं जो भूखा रहूं तो तुझसे भी न खाया जाये.”

विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर पहली बार नेता सदन की ओर से विपक्षी सदस्यों के आरोपों का जवाब देते हुए ए के शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतत्व में जो कार्य 75 वर्षों में नहीं हो पाया उसे अमृतकाल में करने का प्रयास किया जा रहा है. देश की आजादी के 100 साल पूर्ण होने पर हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बन जायेगा. प्रधानमंत्री के विजन ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ पूर्ण चरित्रार्थ होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है. नगरों को वैश्विक शहर बनाने के लिए जी सिटीज अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक छवि के कारण एक भारतीय को विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष बनाने के लिए अमेरिका द्वारा नामित किया गया है. यह पहली बार ऐसा हुआ है. विधान परिषद के समापन पर शेर सुनाकर अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, ‘‘तुम मेरे लिए अब कोई इल्जाम न ढूंढ़ो, चाहा था तुम्हे एक यही इल्जाम बहुत है’’, ‘‘लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई’’ तथा महक रही है जमीं खुशबूदार फूलों से, खुदा किसी की मेहनत पर मुस्कुराया है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

11 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

55 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago