देश

VIDEO: किसी ने खींचे बाल तो कहीं चले लात-घूंसे, ढिशूम-ढिशूम में एक पार्षद बेहोश… ये WWE का रिंग नहीं दिल्ली MCD की है तस्वीर

Delhi MCD: दिल्ली एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसके बाद सदन को 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया. शुक्रवार को सदन में वैसा ही नजारा देखने को मिला जैसा 36 घंटे पहले देखने को मिला था, जब जूठे सेब और पानी की बोतलों को आप और बीजेपी नेताओं ने एक-दूसरे पर फेंका था. लेकिन शुक्रवार को एमसीडी का सदन WWE का रिंग बन गया जब आप-बीजेपी के पार्षद एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए. सदन में दोनों दलों के पार्षद बेकाबू हो गए थे. इस दौरान एक पार्षद बेहोश भी हो गए.

बीजेपी का एक वोट अमान्य घोषित किए जाने के बाद जो हंगामा शुरू हुआ वह देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. एमसीडी सदन के इस शर्मसार करने वाले दृश्य के बाद दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई किसी के बाल पकड़कर नोच रहा था, तो कोई फिल्मी अंदाज में फाइट करता नजर आ रहा था. इस ढिशूम-ढिशूम में एक पार्षद बेहोश भी हो गए.

मेयर पर किया हमला- आतिशी

इस झड़प को लेकर AAP विधायक आतिशी ने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज BJP ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया. स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ लेकिन जैसे ही BJP को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने हमारी मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया. उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा. आतिशी ने कहा कि बाहर BJP के पुरूष पार्षदों ने मेयर पर शारीरिक रूप से हमला किया. ये भाजपा की क्या गुंडागर्दी है. आप विधायक ने कहा कि चुनाव हार गए हो तो अपनी हार को मानो. जब समझ आ गया कि हार रहे हैं तो इन्होंने मार-पिटाई शुरू कर दी.

27 फरवरी के लिए सदन स्थगित

वहीं दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने भी बीजेपी को घेरा और कहा कि भाजपा पार्षदों ने सारे मतदान के कागज फाड़ दिए और अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनावों को फिर से कराने की मेरी ज़िम्मेदारी बनती है. उन्होंने कहा, “हमने सदन को 27 फरवरी के लिए स्थगित किया है और उसी दिन फिर से चुनाव होगा.”

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश का अब कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं, वे ‘टेंपररी’ सीएम- बोले सम्राट चौधरी

दूसरी तरफ, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हम आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की कड़ी निंदा करते हैं. भाजपा के 10 से अधिक पार्षदों को चोट आई है और उनका मेडिकल हो रहा है. जिस तरह से चुनाव परिणामों को बदलने की कोशिश की गई ऐसा दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ.”

बीजेपी नेता ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में 6 सदस्यों को चुना जाना था जिसमें 3 सदस्य भाजपा और 3 सदस्य AAP के चुने गए. उन्होंने आरोप लगाया “एक सदस्य AAP का हार गया और उसको जिताने के लिए यह पूरी कवायद की गई और परिणामों के साथ छेड़छाड़ की गई. हम इस मामले में CBI की मांग करते हैं.”

बीजेपी-आप के नेताओं ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

जबकि, BJP नेता अमित खरखरे ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर आरोप लगाया, “उन्होंने मुझे नीचे गिराकर मेरे गले पर पैर रखकर मारने की कोशिश की. हम देश और लोगों की सेवा करने आए हैं हम इस काम के लिए नहीं आए. हम सड़क छाप लोग नहीं है.हम त्याग पत्र देने के लिए तैयार हैं. हम इन गुंडों के साथ बैठकर सदन चलाएंगे?” जबकि आप पार्षद सुरेंद्र कौशिक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पार्षदों ने हमारी मेयर पर हमला किया है. कौशिक ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पार्षदों ने मेयर को मारा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

5 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

12 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

17 minutes ago

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

39 minutes ago

महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ का शर्मनाक बयान! बोले- ‘अंतिम संस्कार में न जाएं, लाश जानवर खा जाएंगे’

Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…

45 minutes ago

तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी- गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…

46 minutes ago