देश

G20 Conference in UP: जी-20 की मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं यूपी के CM योगी, कार्यक्रमों में दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब

G20 conference in UP: भारत G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी करेगा. जी20 समूह की अध्यक्षता मिलने से विकास कार्यों में तेजी आने लगी है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारियों में जुटा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में होने वाले जी20 कार्यक्रमों की मेजबानी को लेकर भी खासा उत्साहित है.

लखनऊ में 13 से 15 फरवरी तक प्रस्तावित जी20 सम्मेलन (G20 conference in UP) के जरिए ब्रांड यूपी को पहचान दिलाने की रूपरेखा प्रदेश सरकार तय कर चुकी है. सम्मेलन में आने वाले देश और विदेश के मेहमानों की आवभगत से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी20 को लेकर लगातार मातहतों को दिशा निर्देश दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ तौर पर यह निर्देश दिया है कि 2023 में होने वाला जी20 शिखर सम्मेलन दुनिया को ब्रांड उत्तर प्रदेश से परिचित कराएगा. सीएम ने कहा कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राजधानी लखनऊ में ‘जी20 पार्क’ की स्थापना की जानी चाहिए.

अतिथि देवो भव: की थीम पर होंगी तैयारियां

सीएम योगी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी20 (G20 conference in UP) की एक वर्ष की अवधि (दिसंबर 2022 से नवंबर 2023) के दौरान वाराणसी, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, मथुरा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रम किए जाने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि जिलों में अतिथि देवो भव: की थीम पर तैयारियां की जाएं. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जी20 सम्मेलनों की मेजबानी करने वाले शहरों को भव्य रुप दिया जाए. सीएम के निर्देश के बाद अधिकारी जी20 सम्मेलन की तैयारी में जुट गए हैं. अधिकारियों की कोशिश है कि इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए.

ये भी पढ़ें: भारत की जी20 अध्यक्षता की पारी शुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कार्यक्रमों में दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के शहरों अवध संस्कृति, ब्रज संस्कृति, काशी में रंगोत्सव और गंगा संस्कृति में होने वाले कार्यक्रमों की थीम स्थानीय संस्कृति को बनाया जाए. सीएम योगी ने गृह विभाग को सभी प्रतिनिधियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए भी निर्देश दिया है. जिसके बाद गृह विभाग सुरक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

4 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

15 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

34 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

56 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago