देश

Rahul Gandhi Security Breach: मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, वो मुझे गले लगाने आया था, यात्रा में ऐसा होता रहता है- बोले राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी पंजाब से होकर निकल रही है. मंगलवार सुबह राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया. किसी अज्ञात शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी को सीधे गले लगा लिया. जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए. राहुल गांधी ने होशियारपुर में इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सुरक्षा में हुई चूक की खबरों पर जवाब दिया.

राहुल गांधी ने सुरक्षा में चूक को लेकर कहा कि,”मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, इसे चूक नहीं कह सकते”. इसके अलावा राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और RSS पर हमला बोला और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में बात की.

‘पता नहीं, आप इसे सुरक्षा में चूक क्यों कह रहे हैं.’

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा में चूक पर कहा कि,” मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. मुझे सिर्फ ये दिख रहा है कि एक इंसान था जो मुझसे मिलना चाहता था , मुझे गले लगाना चाहता था. वो मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था. इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे, यात्रा में ऐसा होता रहता है.”

ये भी पढ़ें-    AAP vs LG: बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.. ये एलजी कौन है जो हमारे सिर पर आकर बैठ गया?- विधानसभा में केजरीवाल का बड़ा हमला

उन्होंने आगे कहा कि- पता नहीं आप इसे सुरक्षा चूक क्यों कह रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा में बहुत उत्साह है और ऐसे समय में ऐसा हो जाता है. ये एक आम बात है, सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच की और वह बस उत्साहित था. राहुल ने कहा- “मेरी विचारधारा में ये है. मै नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं.

अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई पर बोले राहुल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में कहा कि, ” देश की 40 फीसदी संपत्ति पर देश के 1 फीसदी अमीर लोगों का कब्जा है. उन्होंने कहा देश में 21 लोगों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है. राहुल गांधी ने बताया कि देश के 50 प्रतिशत सबसे गरीब लोग 64 प्रतिशत जीएसटी (GST) देते हैं. वहीं, देश के 10 प्रतिशत सबसे अमीर लोग सिर्फ 3 प्रतिशत जीएसटी (GST) देते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

31 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago