देश

योगी मॉडल देश का रोल मॉडल, बिहार में भी चाहिए यूपी मॉडल- UP CM की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ

प्रशांत राय, बक्सर

Buxar: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हुई हत्या को लेकर बिहार में भाजपा और जद यू के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. इसी क्रम बक्सर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक तरफ जहां योगी सरकार की जमकर तारीफ की वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया और खूब तंज कसा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बक्सर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं.

बिहार में चाहिए यूपी मॉडल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में भी उत्तर प्रदेश मॉडल चाहिए. उत्तर प्रदेश मॉडल, योगी आदित्यनाथ का मॉडल हो तभी बिहार चलेगा और बिहार दौड़ेगा ये बेचारे मुख्यमंत्री है. ये बेसहारे है और ये थक चुके हैं. अब इनको कहीं कोई पूछने वाला नहीं है. उन्होंने यहां तक कह दिया की ये सोलह श्रृगार करके घूमें तो भी इनको कोई पूछेगा नहीं. तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कभी ये दिल्ली जा रहे हैं कभी कहीं जा रहे हैं, लेकिन मुंगेरीलाल का हसीन सपना, सपना ही बन के रहेगा. इनके पास अब कोई चारा नहीं है. ये बेचारे लाचार है ये जाए कहीं सन्यास कर लें तो ज्यादा अच्छा है बिहार का कल्याण होगा.

इसे भी पढ़ें: India Vs China Population 2023: जनसंख्या में भारत ने चीन को पछाड़ा, बढ़ती आबादी भारत के लिए खतरनाक या वरदान? जानिए क्या कहती है यूएन की रिपोर्ट

योगी सरकार बुलडोजर की सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बुलडोजर की सरकार है अपराध करके कोई भाग नहीं सकता. उसको घंटा दो घंटा में पकड़ लिया जाता है. योगी सरकार देश के लिए रोल मॉडल सरकार है. उत्तर प्रदेश देश का उत्तम प्रदेश है सर्वोत्तम प्रदेश है. वहां कोई भी अपराधी बच नहीं सकता. उन्होंने कहा कि जमीन माफिया अगर जमीन लूटकर चला जाता है तो उसके उपर जल्द ही कार्रवाई होती है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हत्या और लूट की घटनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए. उनका कहना था कि बिहार में मां बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

6 seconds ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

20 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

23 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

32 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

50 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

53 minutes ago