देश

“आप लायन सफारी संभाल नहीं पा रहे, सांड सफारी ही बना दो…,” सदन में बोले अखिलेश यादव, कांवड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात

UP Vidhansabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया. इस दौरान उन्होंने जानवरों के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की नेतृत्व वाली सरकार पर खूब तंज कसे. अखिलेश यादव ने सांडों के मुद्दे को काफी चिंताजनक बताया और कहा कि इससे हर रोज प्रदेश में लोगों की जाने जा रही हैं. लेकिन, सरकार सांडों के आतंक को रोकने के लिए कोई काम नहीं कर रही है. उन्होंने अपने भाषण में तंज कसते हुए सरकार को सांड सफारी बनाने की सलाह दे डाली.

अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार से जानवरों के मसले हल नहीं हो पा रहे हैं. प्रदेश में उनकी सरकार ने लॉयन और एनिमल सफारी की शुरुआत की थी. लेकिन, इसकी भी हालत आज की तारीख में बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि सरकार एनिमल और लायन सफारी ठीक से नहीं रख सकती. कम से कम एक सांढ सफारी ही बना दे.

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा, ” यह मसला (सांडों का) किसान और गरीब से जुड़ा है. जो सड़क से गुजर रहे हैं उनके लिए गंभीर मसला है. अगर मैं गलत नहीं हूं तो नेता सदन (CM योगी) के ऑफिस में एक आधमी काम करते थए. उनकी गाड़ी को सांड ने टक्कर मारी और उनकी जान चली गई. अगर उनकी सुरक्षा नहीं, तो आम जनता की भला क्या सुरक्षा होगी. हम आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो देखते हैं कि कैसे गली में सांड महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठाकर फेंक देते हैं. क्या यही ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का सपना है? आपने लायन और एमिनल सफारी का हाल बुरा कर दिया. आप अनिलमल और लॉयन सफारी संभाल नहीं पा रहे. कम से कम सांड संफारी है बना दो.”

ये भी पढ़ें:सीमा हैदर को जाना होगा पाकिस्तान! फिल्म बनने से पहले ही कराची का टिकट तैयार

नेता प्रतिपक्ष (Leader Of Opposition) अखिलेश यादव ने जानवरों से मरने वालों लोगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सांड से लोग मर रहे हैं. लेकिन, कोई मुआवजा या संज्ञान नहीं लिया जा रहा. सांडों को सड़कों से हटाकर, व्यवस्थित जगह नहीं रखा जा रहा. उन्होंने टाइगर और लेपर्ड के हमले में गई जानों का भी जिक्र किया. अखिलेश ने कहा कि आज किसान डरा हुआ है. पीलीभीत, बदायूं, बलरामपुर, श्रावस्ती जैसे जिलों में किसान खेतों में जाने से डरता है. चैन से सो नहीं पा रहा है. अकेले पीलीभीत में टाइगर के हमले से 40 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री इन जानों के लिए क्या कर रहे हैं.

उन्होंने कावड़ियों की मौत का भी मसला उठाया. अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम से लेकर प्रशासन कावड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं. लेकिन, उनकी दुर्घटनाओं में मौत पर चुप्पी साध लिए हैं. कावड़ियों में मरने वाले आम किसान और गरीब परिवार से हैं. क्या उन्हें सहायता राशि नहीं दी जानी चाहिए? अखिलेश यादव ने कावड़ियों के साथ-साथ ताजिया के दौरान दुर्घटना में मरे लोगों के लिए भी मुआवजे की मांग की.

-भारत एक्सप्रेस 

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

33 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

38 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

50 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

59 minutes ago