देश

“जो चांदी के चम्मच से खाने के आदी हों वो…”, अखिलेश के ‘सांड सफारी’ वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

CM Yogi On Akhilesh Yadav: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. सीएम योगी और अखिलेख यादव सदन में आमने-सामने हैं. अपने भाषण के दौरान सपा प्रमुख ने सीएम योगी और सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद सीएम योगी की बारी आई. विधानसभा में संबोधन के दौरान सीएम योगी अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर हमलावर दिखे. उन्होंने कहा, “जो बचपन से ही चांदी के चम्मच से खाने के आदी हों वो किसी की पीड़ा क्या समझेंगे. ”

सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें..

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस सांड की आप बात कर रहे हैं न वो खेती बाड़ी का पार्ट होता है. आपके जमाने में ये बूचड़ख़ाने के हवाले होते थे, हमारे समय में ऐसा नहीं है.
  • सीएम योगी ने कहा सोना चांदी से प्यार करने वाले लोग अन्नादाता किसान की समस्या क्या समझेंगें. परिवार में सत्ता का संघर्ष आगे जा रहा है.
  • शिवपाल जी ने सत्ता का पापड़ बेला है. शिवपाल जी के साथ अन्याय हुआ है. शिवपाल जी की कीमत को ये लोग नहीं समझते हैं.’
  • समाजवादी पार्टी को प्रदेश में 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला था. आपने इतने समय तक क्या किया? आपने कोई समाधान नहीं निकाला. मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे पहले कार्यकाल ने ही इंसेफेलाइटिस का समाप्त कर दिया.

यह भी पढ़ें: “आप लायन सफारी संभाल नहीं पा रहे, सांड सफारी ही बना दो…,” सदन में बोले अखिलेश यादव, कांवड़ियों के लिए कह दी बड़ी बात

  • क्या आयुष्मान भारत की सुविधा में उत्तर प्रदेश के लोग शामिल नहीं हैं?…आपके लिए ये जाति, वोट बैंक का मुद्दा हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए यूपी के लोग परिवार हैं…लोगों ने आपको वोट नहीं दिया, उन्होंने आपको एक बार फिर से खारिज कर दिया…2024 में खाता भी नहीं खुलने वाला.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

31 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago