देश

“मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं”, BJP ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर कसा तंज

BJP Video: बीजेपी ने वीडियो संदेश के जरिए एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. राहुल अक्सर अपने भाषणों में ‘मोहब्बत की दुकान’ का जिक्र करते रहे हैं. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए वीडियो जारी किया है. वीडियो के कैप्शन में ‘मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं’ लिखा गया है.

‘तुमने खोली एक दुकान, क्या-क्या रखा है सामान’

वीडियो के शुरुआत में पीएम मोदी कहते हैं, “देश की जनता भी कह रही है, ये है लूट की दुकान, ये है लूट का बाजार. इसमें नफरत है, घोटाले है, तुष्टिकरण है और मन काले हैं.” इसके बाद वीडियो में एक गीत बजता है ‘तुमने खोली एक दुकान, क्या-क्या रखा है सामान’. साथ ही साथ राहुल और सोनिया के विजुअल्स भी चलता है.

यह भी पढ़ें: NDA से हारा I.N.D.I.A : संसद में अविश्वास प्रस्ताव गिरा, मोदी ने कहा- ये घमंडिया गठबंधन है, इनकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है

पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा

बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान विपक्ष पर हमलावर दिखे. पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का जिक्र करते हुए कहा, “ये इंडिया गठबंधन नहीं है. ये घमंडिया गठबंधन है. इनकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है. सबको प्रधानमंत्री बनना है.” पीएम मोदी ने कई मुद्दों को समेटने की कोशिश की. पीएम मोदी कुल 2.12 घंटे बोले, जिसमें उन्‍होंने 1 घंटा 52 मिनट बाद मणिपुर का जिक्र किया. हालांकि, तब तक विपक्ष वॉकआउट कर चुका था. मोदी के भाषण के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें ध्वनि मत से प्रस्ताव गिर गया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

9 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

18 minutes ago

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

50 minutes ago