प्रतीकात्मक तस्वीर
Agra: आगरा के सदर इलाके में एक सिरफिरे दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. फोन पर बात नहीं करने से नाराज होकर उसने ने पहले युवती के स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया. सरेराह उससे अश्लीलता की और फिर उसके उपर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया.
मोहब्बत की नगरी आगरा (Agra) में 24 साल एक महिला पर उसके नकाबपोश प्रेमी ने हमला किया और उस पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया. पुलिस ने गुरुवार को फरार युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के मुताबिक, आरोपी सौरभ शर्मा पीड़िता से फोन पर बात करता था. वह उसके संपर्क में तब आया जब वे 2018 में बीकॉम का एग्जाम दे रहे थे.
इसके कुछ दिनों बाद पीड़िता ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया. आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और पिछले कुछ दिनों से उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था. आरोपी ने महिला पर तब हमला किया जब वह स्कूटर से काम पर जा रही थी. उसने महिला को स्कूटर से गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगा. उसने फिर एक टॉयलेट क्लीनर की बोतल निकाली और पीड़िता पर फेंक दी.
पुलिस के मुताबिक, हेलमेट पहने होने के कारण महिला को कोई चोट नहीं आई और आरोपी को टॉयलेट क्लीनर की बोतल निकालते देख वह भाग गई, लेकिन इस दौरान उसके पैर में चोट लग गई.
ये भी पढ़ें: UP: ‘मुझे रेप और जान से मारने की धमकी दी रही, अखिलेश होंगे जिम्मेदार’- बीजेपी नेत्री ने सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज कराई FIR
आगरा (Agra) के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर फरार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…