यूटिलिटी

TAN Card: पैन कार्ड से कितना अलग होता है टैन कार्ड और किसे बनवाना होता है जरूरी

TAN Card: पैन कार्ड के बारे में तो सभी जानते हैं और इसका यूज भी करते है. लेकिन क्या आपने टैन कार्ड (TAN Card) का नाम सुना है? शायद अधिकतर लोग ऐसे होंगे जिन्होंने इसका नाम पहले कभी नहीं सुना होगा. अक्सर लोग कई बार पैन कार्ड और टैन कार्ड में अंतर नहीं कर पाते हैं और इन्हें एक ही समझ जाते हैं. हालांकि ये दोनों ही अलग-अलग होता हैं और इसका इस्तेमाल भी अलग उद्देश्यों से किया जाता है. तो आज हम आपको इन दोनों में अंतर और इसके यूज के बारे में बताने वाले हैं.

पैन कार्ड बैंकिंग से जुड़े कामों में काफी जरूरी होता है. इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है. यह विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अहम माना जाता  है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन कार्ड के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट पर भी नजर रखता है. वहीं टैन कार्ड इससे एकदम अलग होता है.

ये भी पढ़ें- Vehicle Sales: दिल्ली में दिसंबर 2022 में बिके 16.8 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी की बिक्री में 2021 की तुलना में 141% की वृद्धि

क्या होता है टैन कार्ड?

टैन कार्ड भी पैन के जैसा 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड वाला कागजात होता है. इसे भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ही जाती करता है. TAN का फुल फॉर्म Tax Deduction and Collection Account Number होता है. यह कार्ड सभी लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो टैक्स की कटौती या उसे जमा करते हैं. सरल शब्दों में कहें तो पैन टैक्स भरने वालों के लिए बनया गया है जबकि टैन टैक्स काटने वालों के लिए बनाया गया है. ऐसे लोग जो किसी काम के बदले पैसे का भूगतान करते हैं तो उनकी जिम्मेदारी होती है कि वो टैक्स काटकर पैसा भरें. इसके लिए भी कई तरह की कैटेगरी बनाई गई है जिसके तहत आने वाले लोगों या कंपनियों के लिए टैन बनवाना जरूरी कर दिया गया है.

PAN से कैसे अलग है TAN?

जो लोग इनकम टैक्स जमा करते हैं उनके लिए PAN बनता है जबकि जिनका टैक्स कटता है या जमा होता है उनके लिए TAN नम्बर का होना जरूरी है. पैन का मतलब परमानेंट अकाउंट नंबर है जबकि टैन का मतलब है टैक्स डिडक्शन अकाउंट नंबर होता है. TDS से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स और इनकम टैक्स विभाग से TDS से जुड़े सभी तरह के लिए टैन नंबर का जिक्र करना जरूरी हो जाता है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

19 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

35 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago