बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत (फोटो ट्विटर)
DR. Richa Rajput: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मीडिया सेल नाम के ट्विवटर हैंडल के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज हुई है. सपा के इस ट्विटर हैंडल के खिलाफ एफआईआर (FIR) बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने दर्ज कराई है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के इस ट्विटर हैंडल के खिलाफ आरोप लगाया कि इस ट्विटर हैंडल से मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही ऋचा राजपूत ने कहा कि अगर मेरे साथ कुछ भी हुआ तो इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे.
बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुझे जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही हैं, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी.’ ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है.
डॉक्टर रिचा राजपूत ने थाने में मुकदमा लिखवाते हुए कहा,” मैं अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हूं. मैं प्रताड़ना का सामना कर रही हूं, मेरी जान को खतरा है, मेरे साथ रेप जैसी घटना हो सकती है और अगर मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे.’ वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल पर आरोप लगाया कि इस ट्विटर हैंडल से मेरे खिलाफ लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Faridabad: मेडिकल शॉप पर ORS लेते समय अचानक लड़के को आया हार्ट अटैक, चंद मिनटों में हुई मौत, Video Viral
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के इस ट्विटर हैंडल पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं. बीजेपी और आरएसएस समेत कुछ पत्रकारों ने इस ट्विटर हैंडल पर मामले दर्ज कराएं हैं. समाजवादी पार्टी मीडिया सेल अकाउंट पर आरएसएस (RSS) से जुड़े प्रमोद कुमार पांडे ने विभूति खंड थाने में केस दर्ज करवाया था. उन्होंने भी अभद्र भाषा का उपयोग करने का इल्जाम लगाया था. वहीं इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…