देश

Akhilesh Yadav ने BJP पर बोला हमला, कहा- बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या

लखनऊ- उतर-प्रदेश के पूर्व मुुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बीजेपी  ( BJP) पर जमकर हमला बोल रहे हैं. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यलय में बीजेपी की नीतियों पर एक के बाद एक कई सवाल दागे.   बीजेपी देश मेें लोकतंत्र की हत्या कर रही है. जिसे बचाने के लिए हम समाजवादी लोग सरकार की कुनीतियों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे.

बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या

शुक्रवार को पार्टी कार्यलय में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता से हटाने के लिए घंटों मंथन किया. इस दौरान उन्होने कहा कि, बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है. हमें उसे सत्ता से हटाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहना है.अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि.. यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें है जहां बीजेपी को सत्ता से हटाने में अहम भूमिका होगी. इस दौरान उन्होने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें बीजेपी को प्रदेश और केंद्र दोनों जगहों से सत्ता से हटाना है. इसके लिए  हमें बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और जनता के बीच अपनी नीतियां-कार्यक्रम पहुंचाना होगा.

अखिलेश को बधाई देने के लिए उमड़ी भीड़

समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यलय में उन्हे बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.  इनमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, मध्य प्रदेश के रामायण सिंह पटेल, पश्चिम बंगाल के मानस भट्टाचार्य, उत्तराखंड के एसपी पोखरियाल, कर्नाटक के एन. मनजप्पा, केरल के डा. साजी पोथेन थामस एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव प्रमुख थे. बता दें दो दिन पहले ही सपा के 15वें राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में हैट्रिक लगाई है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

9 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

13 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

18 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

25 minutes ago