आईपीएल

DC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस बनेगा गेमचेंजर, जानें क्या कहती है दिल्ली की पिच

DC vs GT: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों का संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला. समीर रिजवी ने बल्ले से अहम योगदान दिया है. अब दिल्ली का अगला मुकाबला अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ होगा, जहां पिच का मिजाज मैच के नतीजे में बड़ी भूमिका निभा सकता है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही है, क्योंकि टीम अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा चुकी है.

टॉस जीतकर गेंदबाजी का होगा फैसला (DC vs GT pitch report)

दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर अक्सर देखने को मिलते हैं. हालांकि, मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर अगर मौसम में नमी या हल्के बादल मौजूद हों. ऐसे में शुरुआती कुछ ओवर बेहद अहम हो जाते हैं. यदि गेंदबाज शुरुआती विकेट हासिल करने में नाकाम रहते हैं, तो बल्लेबाज आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.

मध्य ओवरों में पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिलने की संभावना रहती है. वहीं, शाम के मुकाबले में ओस का प्रभाव भी अहम फैक्टर बन सकता है, जो आमतौर पर दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा देता है. यही कारण है कि यहां टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक खेले गए मुकाबलों के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को हल्का फायदा मिलता है.

हेड-टू-हेड मुकाबला (DC vs GT Head-to-Head Record)

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने चार और दिल्ली ने तीन मैच जीते हैं. दिल्ली के घरेलू मैदान पर भी गुजरात का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें: MI vs RR: वैभव vs बुमराह की जंग में किसने मारी बाजी? मैच के बाद वायरल हो रहा ‘Vaibhav’ का मैसेज


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (DC vs GT Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago