Jasprit Bumrah Returns: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 20वां मुकाबला आज, यानी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह रोमांचक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में मुंबई की कमान हार्दिक पंड्या संभालेंगे, जबकि आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी.
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि उनके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर चुके हैं और वह RCB के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध हैं. मुंबई की गेंदबाजी इस सीजन कुछ खास नहीं रही है. पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट जरूर झटके थे, लेकिन अन्य गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे. ऐसे में बुमराह की वापसी से गेंदबाजी यूनिट को मजबूती मिल सकती है.
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें से केवल एक में ही जीत दर्ज की है. यह जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली थी. टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है. रोहित शर्मा अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं, जबकि तिलक वर्मा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं. हालांकि, सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने कुछ अच्छे प्रदर्शन किए हैं.
पिछले मैच में रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेले थे, लेकिन अब वे फिट हैं और इस मुकाबले में उतर सकते हैं. हेड कोच महेला जयवर्धने ने उनके खेलने के संकेत दिए हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. लेकिन पिछले मैच में उन्हें गुजरात टाइटन्स से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में वे वापसी करने को बेताब होंगे. टीम को एक बार फिर अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कोहली ने केकेआर के खिलाफ 59 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद फॉर्म में गिरावट आई है.
आरसीबी की बल्लेबाजी लाइनअप में फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी हैं, जो तेज शुरुआत दिला सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी.
तेज गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार आरसीबी को मजबूती दे रहे हैं. हालांकि, टीम का स्पिन विभाग अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाया है. अगर मुंबई की बल्लेबाजी कमजोर रही तो RCB के तेज गेंदबाज इसे भुनाने की कोशिश करेंगे.
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक IPL में कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें मुंबई ने 19 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बेंगलुरु को 14 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि, पिछले पांच मैचों की बात करें तो RCB ने इनमें से तीन में जीत दर्ज की है और उसका पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विघ्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार.
इसे भी पढ़ें- IPL 2025: गिल और सिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…