खेल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बैटिंग और बॉलिंग देखकर चौंक जाएंगे आप, एक ओवर में चटकाए तीन विकेट, बल्ले से भी किया कमाल, देखें वीडियो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 12 दिनों के मुंबई दौरे पर हैं. यहां 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्रिकेट मैच खेला. उनकी बॉलिंग और बैटिंग देखकर वहां पर मौजूद हर कोई आश्चर्यचकित हो गया.

सेवादारों और पुलिस के बीच खेला गया मैच

कथा परिसर में बने इंडियन कॉरपोरेशन के गोदाम में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें सेवादारों और महाराष्ट्र पुलिस के बीच मैच खेला गया. एक टीम में महाराष्ट्र पुलिस के जवान और सेवादार थे, जबकि दूसरी टीम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री और उनके सुरक्षाकर्मी.

तीन रन देकर 3 विकेट चटकाए

दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे, और 6-6 ओवर का मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 6 ओवर में 48 रन बनाए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहला ओवर डालते हुए 9 रन दिए और एक विकेट लिया. इसके बाद चौथे ओवर में दोबारा उन्होंने गेंदबाजी की और इस ओवर में उन्होंने तीन रन देकर 3 विकेट चटका दिए.

यह भी पढ़ें- J&K: ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा…शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार से मुलाकात’, गृह मंत्री अमित शाह कठुआ में जमीनी हालात का लेंगे जायजा

मध्य प्रदेश की टीम ने जीता मैच

मध्य प्रदेश की टीम की तरफ से ओपनर बैट्समैन के तौर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री और सेवादार सत्यम शुक्ला उतरे. दोनों लोगों के बीच में 38 रनों की साझेदारी हुई. पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर बागेश्वर बाबा रन आउट हो गए. इसके बाद सुरक्षाकर्मी दीपेश सोनी बैटिंग करने के लिए उतरे. उन्होंने अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रन लेकर 9 विकेट से मैच जीत लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago