आईपीएल

IPL 2025 में आज कौन छिनेगा ऑरेंज और पर्पल कैप? पूरन-सुदर्शन-सिराज के बीच कांटे की टक्कर

 LSG vs GT Key Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच टूर्नामेंट का 26वां मैच खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमों के बेहतरीन फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी ऑरेंज और पर्पल कैप की रोचक रेस में अहम भूमिका निभाएंगे. आइए जानते हैं कि इस रेस में कौन से खिलाड़ी हैं.

ऑरेंज कैप की रेस

निकोलस पूरन (LSG)

लखनऊ सुपरजायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस सीजन में अपने आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के लिए खौफ बनकर उभरे हैं. पूरन फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं और उनके पास 5 मैचों की 5 पारियों में 288 रन हैं. पूरन का सर्वाधिक स्कोर 87 रन रहा है, और इस दौरान उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं. इसके साथ ही उन्होंने 25 चौके और 24 छक्के भी लगाए हैं. अगर पूरन इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह इस सीजन के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं जो 300 रन का आंकड़ा पार करेंगे.

साई सुदर्शन (GT)

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन भी ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. सुदर्शन ने 5 मैचों की 5 पारियों में 273 रन बनाए हैं. वह लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अगर 27 रन बनाते हैं, तो वह भी 300 रनों का आंकड़ा छू लेंगे. सुदर्शन ने इस सीजन में 151.66 की स्ट्राइक रेट और 50 से ऊपर की औसत से बल्लेबाजी की है और तीन हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं. उन्होंने 24 चौके और 12 छक्के भी लगाए हैं.

मिशेल मार्श (LSG)

ऑरेंज कैप की रेस में ऑस्ट्रेलिया मूल के क्रिकेटर मिशेल मार्श भी शामिल हैं, जो लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं. मार्श तीसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 265 रन बनाए हैं. इस सीजन में मार्श के बल्ले से अब तक चार हाफ सेंचुरी आई हैं और 28 चौके और 15 छक्के भी लगाए हैं.

पर्पल कैप की रेस

साई किशोर (GT) और मोहम्मद सिराज (RCB)

अब बात करते हैं पर्पल कैप की रेस की, जहां गुजरात टाइटंस के स्पिनर साई किशोर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पेसर मोहम्मद सिराज पर सबकी नजरें होंगी. दोनों गेंदबाज इस सीजन के पहले पांच मैचों में 10-10 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं. अगर ये दोनों आज मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे सीएसके के नूर अहमद के 12 विकेट को पीछे छोड़कर पर्पल कैप की रेस में टॉप पर आ सकते हैं.

मोहम्मद सिराज

सिराज की गेंदबाजी में इस सीजन में वह धार देखने को मिली है, जो पिछले कुछ समय से गायब थी. सिराज गुजरात टाइटंस के लिए पावर प्ले में गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं और अपनी टीम को शुरुआती विकेट दिलाने में सफल हो रहे हैं. उनका प्रदर्शन इस सीजन में काबिल-ए-तारीफ रहा है.

साई किशोर

वहीं, साई किशोर मिडिल ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों को काबू करने और कम रन देकर विकेट लेने में कामयाब हो रहे हैं. उनका स्पिन गेंदबाजी का कौशल इस सीजन में शानदार रहा है, और वह पर्पल कैप की रेस में बने रहने के लिए हर मौका तलाशेंगे.


इसे भी पढ़ें- SRH vs PBKS 2025 Match Preview: लगातार हार के बाद बैकफुट पर है SRH, क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ होगी धमाकेदार वापसी या बढ़ेगा संकट?


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

48 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago