आईपीएल

IPL से पहले RCB ने बनाया हाईटेक स्टेडियम, AI सिस्टम से होगी भीड़ पर नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं. आईपीएल सीजन का पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने होम ग्राउंड में सुरक्षा के लिए AI अपडेट्स किए हैं. यह फैसला पिछले साल 4 जून 2025 को हुई दर्दनाक हादसे के बाद लिया गया. टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद कर्नाटक सरकार और हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा.

AI सिस्टम पर 7 करोड़ खर्च

RCB ने करीब 7 करोड़ रुपये खर्च करके अपना भीड़ मैनेजमेंट सिस्टम पूरी तरह अपडेट किया है. टीम के CEO राजेश मेनन ने बताया कि अब स्टेडियम में AI बेस्ड CCTV कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे स्टेडियम के अंदर-बाहर और हर स्टैंड पर नजर रखेंगे. पूरा सिस्टम “जार्विस” नाम के AI टूल से जुड़ा है, जो रियल टाइम में भीड़ की गिनती करेगा और जरूरत पड़ने पर अलर्ट देगा. इसकी लाइव फीड पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक भी पहुंचेगी.

प्री-सीजन इवेंट भी कैंसल

भगदड़ के बाद सरकार और हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन किया गया है. इसी वजह से इस साल RCB का फेमस प्री-सीजन ‘अनबॉक्स’ इवेंट भी रद्द कर दिया गया. राजेश मेनन ने कहा कि 4 जून के बाद से टीम ने तेजी से काम करते हुए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू किए हैं.

एंट्री और एग्जिट में बदलाव

  • स्टेडियम के गेट मैच से 4 घंटे पहले खोल दिए जाएंगे
  • एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को नए तरीके से डिजाइन किया गया है
  • टिकट धारकों को मैच के दिन मेट्रो की सुविधा मिलेगी
  • पार्किंग पहले से बुक करनी होगी

BCCI, KSCA और RCB का नया समझौता

अब BCCI, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB के बीच नया एग्रीमेंट हुआ है. इसके तहत KSCA भी इवेंट का को-ऑर्गेनाइजर होगा और इमरजेंसी प्लान और नियम लागू करेगा. पहले यह जिम्मेदारी सिर्फ RCB की होती थी.


ये भी पढ़ें: राजस्थान के बाद अब RCB भी बिकी, 16,706 करोड़ में हुई डील; जानें किसने खरीदी टीम


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

4 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

17 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

22 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

26 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

54 minutes ago