Bharat Express DD Free Dish

राजस्थान के बाद अब RCB भी बिकी, 16,706 करोड़ में हुई डील; जानें किसने खरीदी टीम

IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 16,706 करोड़ रुपये में आदित्य बिड़ला ग्रुप समेत चार कंपनियों ने खरीद लिया है. इस डील में टीम की मेंस और वुमेंस दोनों टीमें शामिल हैं.

RCB IPL 2026

RCB new owner: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले काफी फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. ये बदलाव सिर्फ टीम की कप्तानी में ही नहीं, बल्कि उसकी ओनरशिप में भी दिख रहे हैं. मंगलवार (24 मार्च) को रादस्थान रॉयल्स की बिकने की खबर समाने आई. जिसके बाद अब IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB की ओनरशिप को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है.

16,706 करोड़ रुपये में बिकी टीम

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अब अपना नया मालिक मिल चुका है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है.

इससे पहले उसी दिन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) भी बिक चुकी है, जिसे अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 15 हजार करोड़ रुपये में खरीदा. यानी एक ही दिन में आईपीएल की दो टीमों के मालिक बदल गए.

RCB की मेन्स और वुमेंस टीम दोनों बिकी

रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (जो Diageo की कंपनी है) के साथ हुई है. इसमें RCB की 100% हिस्सेदारी नए निवेशकों को दी जाएगी. खास बात यह है कि इस सौदे में RCB की मेंस टीम के साथ-साथ उसकी महिला टीम (WPL) भी शामिल है.

हालांकि, यह डील अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हुई है. इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलनी बाकी है.

नए मालिकों ने क्या कहा?

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि आईपीएल ने पिछले 20 सालों में क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया है और RCB जैसी टीम से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है. वहीं टाइम्स ग्रुप के सत्यन गजवानी का कहना है कि RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि आईपीएल की सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स में से एक है, और वे इसे एक ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बनाना चाहते हैं.


ये भी पढ़ें: RCB की बढ़ी मुश्किलें! स्टार गेंदबाज निकला रेप का आरोपी, पूरे IPL सीजन के लिए टीम से बाहर


RCB डिफेंडिंग चैंपियन

आपको बता दें कि RCB इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है. पिछले सीजन में उसने पंजाब (Punjab Kings) को हराकर पहली बार खिताब जीता था. टीम में विराट (Virat Kohli) जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, जिसकी वजह से RCB की फैन फॉलोइंग बहुत मजबूत है. इसे आईपीएल की सबसे वफादार फैन बेस वाली टीमों में गिना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read