आईपीएल

RCB vs GT: विराट कोहली का शतक, गुजरात के सामने 198 रन का टारगेट, प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 70वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से है. आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें एक हार-जीत तय करेगी क्योंकि गुजरात के खिलाफ जीत ही इस टीम के पास विक्लप है. इस मैच में बारिश ने पहले ही मुश्किलें बढ़ा दी है. बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ. टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स ने पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने पावरप्ले में शुरुआत तो धमाकेदार की लेकिन 7-10 ओवर के बीच गुजरात ने शानदार वापसी की. मगर विराट कोहली ने हार नहीं मानी और पारी के अंत तक क्रीज पर डटे रहे. इस दौरान उनके बल्ले से इस सीजन का दूसरा शतक भी निकला. आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए.

कोहली ने कायम रखी आरसीबी की उम्मीदें

लगारात विकेट गिरने के बाद बैंगलोर बैकफुट पर आ गई लेकिन विराट कोहली ने हार नहीं मानी और वो क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने अपनी शानदार पारी के दम पर टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया. विराट ने 61 गेंदों में 101 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का आया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

GT: हार्दिक पंड्या (C), ऋद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल और मोहम्मद शमी.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : विजय शंकर, श्रीकर भरत, शिवम मावी, साई किशोर और अभिनव मनोहर.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, अनुज रावत (WK), दिनेश कार्तिक, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और विजयकुमार वैशाक.
इम्पैक्ट प्लेयर : हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, फिन एलेन, सोनू यादव और आकाश दीप.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

7 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

19 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

43 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago