खेल

RCB vs GT: विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में ठोकी सेंचुरी, IPL में सबसे ज्यादा शतक जमाने का बनाया रिकॉर्ड

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने रविवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अपने 7वें शतक के साथ क्रिस गेल के सर्वाधिक आईपीएल शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने 60 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया. इसके साथ ही वो जोस बटलर और शिखर धवन के बाद लगातार आईपीएल शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. किंग कोहली के नाबाद 101 रन की मदद से आरसीबी ने प्लेऑफ की दौड़ में जीत के लिए अहम मैच में जीटी के सामने 198 रन का लक्ष्य रखा.

मुश्किल समय में कोहली ने खेली दमदार पारी

इस करो या मरो मुकाबले में जब आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए तो विराट कोहली ने अकेले ही मोर्चा संभाला और पहली गेंद से लेकर अंतिम गेंद तक क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने अपने दम पर अपनी टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. अगर ये मैच आरसीबी जीत जाती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इस मुाकबले पर हर किसी की नजर है क्योंकि अगर यहां आरसीबी को हार मिली तो मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. वहीं बैंगलोर की जीत मुंबई का पत्ता काट सकती है.

ये भी पढ़ें: MI vs SRH: 17.25 करोड़ का पैसा वसूल परफॉर्मेंस, कैमरून ग्रीन का शतक, मुंबई ने हैदराबाद को हराया

शानदार फॉर्म में है विराट

आईपीएल 2023 में विराट कोहली शानदार लय में नजर आए हैं. उन्होंने लीग स्टेज के 14 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक के दम पर 639 रन बनाए हैं. इतना ही नहीं वो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे पहले फाफ डु प्लेसिस हैं जिनके नाम 730 रन है.

पूर्व भारतीय और आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2023 सीज़न में 16 संस्करणों में तीसरी बार 600 रन का आंकड़ा भी पार किया. 2016 से कोहली की 973 रन की टैली अभी भी एक आईपीएल सीजन में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago