SRH vs RR
SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. वजह यह है कि अब तक आईपीएल में सबसे धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी आज आमने-सामने होंगे. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अपनी शानदार बल्लेबाजी लाइनअप के साथ पारी की शुरुआत करेगी.
इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच देखने को मिलेगा. दोनों खिलाड़ी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, इसलिए आज हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है. इसी के साथ राजीव गांधी स्टेडियम में आज रनों की बरसात भी देखने को मिलेगी.
IPL में राजस्थान रॉयल्स का अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने सभी 4 मैच जीतकर विपक्षी टीम को दबाव में डाला हुआ है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को 4 में से सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है.
इस सीजन में राजस्थान की टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मजबूत नजर आ रही है. उनकी टीम के कई खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शामिल हैं, और गेंदबाजी में भी वे आगे हैं. दूसरी ओर, हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर रही है और बड़े स्कोर को बचाने में नाकाम रही है.
अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक पूरे IPL में 21 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें हैदराबाद ने 12 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान 9 बार जीता है. अब तक दोनों के बीच कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल.
ये भी पढ़ें: धोनी के बाद अब रोहित-विराट पर भी मंडराया IPL 2026 से बाहर होने का खतरा! क्या खत्म हो गया दिग्गजों का सफर?
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा.
-भारत एक्सप्रेस
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…