Turkey Uganda Tension
Turkey Uganda Tension: “मुझे देश की सबसे खूबसूरत महिला और 1 अरब डॉलर दो. अगर मेरी मांगें 30 दिनों में नहीं मानी तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ लेंगे.” पहली नजर में ये धमकी आपको मजाक लग रही होगी, लेकिन ये सच है और इसे दिया है युगांडा के आर्मी चीफ ने तुर्किये (पहले तुर्की) को.
युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति यावेरी मुसेवेनी के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (9300 करोड़ रुपये) और देश की सबसे खूबसूरत महिला देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो तुर्किये से सारे डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ दिये जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि मांगें नहीं मानी गई तो तुर्किश एयरलाइंस पर भी रोक लगा दी जाएगी.
युगांडा के इस गु्स्सा के पीछे इस्लामी आतंकवादी संगठन अल-शबाब है. कैनेरुगाबा का कहना है कि अफ्रीकी संघ के मिशनों के जरिये सोमालिया में अलकायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी संगठन के खिलाफ युगांडा लगभग 20 सालों तक लड़ता रहा. जब युगांडा अल-शबाब के खिलाफ लड़ने के लिए भारी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई, तो तुर्किये उनकी सुरक्षा में सोमालिया में इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट बनाता रहा.
तुर्किये सोमालिया में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है. जिसमें खासतौर पर तेल और सुरक्षा क्षेत्र शामिल हैं. तुर्किये सोमालिया से 372 किलोमीटर दूर गहरे समुद्र में समुद्र में कुआं खोदने का काम शुरू करने वाला है. बताया जा रहा है कि यह कुआं दुनिया में खोदा गया अबतक का दूसरा सबसे गहरा कुआं होगा.
ये भी पढ़ें- वॉर जोन से हुंकार: सेना तो सेना खुद लेबनान में घुसे नेतन्याहू, जैकेट पहनकर जंग के मैदान में पहुंचे
यह पहली बार नहीं है कि कैनेरुगाबा विवादित बयान दे रहे हैं, इससे पहले उन्होंने साल 2022 में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शादी का प्रस्ताव दिया था. जिसके बदले उन्होंने 100 गायें देने की पेशकश की थी. उन्होंने कहा था कि अगर इटली उनकी बात नहीं मानता है तो वो रोम पर कब्जा कर लेंगे. विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रपति मुसेवेनी को माफी मांगनी पड़ी थी.
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…