देश

साहब! पेट का सवाल है… नोएडा के बाद भिवाड़ी में सैलरी के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ों कर्मचारी, जमकर हुई नारेबाजी

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आज (सोमवार) को उस वक्त माहौल गरमा गया जब सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारी अचानक काम छोड़कर कंपनी के गेट पर जमा हो गए. मामला सीधा-सीधा पेट की लड़ाई यानी ‘वेतन वृद्धि’ से जुड़ा था.

कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है, जिसके चलते उनका गुस्सा फूट पड़ा.

प्रदर्शन इतना उग्र था कि देखते ही देखते कर्मचारियों ने कंपनी के मुख्य द्वार के सामने वाली सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया. गुस्साए कर्मचारी कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. इस चक्काजाम की वजह से औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. ड्यूटी पर जा रहे अन्य लोग और सामान लेकर आ रहे ट्रक बीच रास्ते में ही फंस गए.

मैदान में उतरी चार थानों की पुलिस

जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम को इस हंगामे की खबर मिली, प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी एक थाने नहीं, बल्कि चोपानकी, भिवाड़ी, टपूकड़ा और खुशखेड़ा कुल चार थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना किया गया है.

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अतुल साहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. शुरुआत में तो पुलिस ने कर्मचारियों को प्यार से समझाने की कोशिश की और उन्हें सड़क से हटने को कहा, लेकिन जब भीड़ टस से मस नहीं हुई, तो पुलिस को ‘हल्का बल प्रयोग’ (लाठीचार्ज जैसी स्थिति) करना पड़ा. इसके बाद ही प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़ा जा सका और ट्रैफिक दोबारा शुरू हुआ.

अब कैसी है स्थिति?

पुलिस के हस्तक्षेप और कंपनी प्रबंधन के अनुरोध के बाद फिलहाल मामला शांत है. एडिशनल एसपी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और शांति बनाए रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के कल्याण-मुरबाड रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर और ईको कार की हुई जोरदार टक्कर; 11 लोगों की मौत

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

11 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

18 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

25 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

25 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

44 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

59 minutes ago