Virat Kohli
RCB vs LSG: IPL 2026 के रोमांच के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए एक साथ दो खबरें आई हैं. पहली खबर तो बेहद शानदार है कि उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, लेकिन दूसरी खबर थोड़ी चिंता बढ़ाने वाली है. टीम की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने मैच के बाद एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. विराट ने साफ तौर पर माना है कि मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और पिछले कुछ दिनों से शारीरिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.
बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 49 रनों की बेहद सधी हुई और अहम पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने महज 15.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. लेकिन मैच खत्म होने के बाद जब विराट ब्रॉडकास्टर्स से बात करने आए, तो उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर सच्चाई बयां की.
कोहली ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी और उनके घुटने में भी दर्द था. उन्होंने कहा कि वे अभी अपनी पुरानी लय और 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि आज उनके भीतर अच्छी एनर्जी थी.
विराट अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने खेल को लेकर भी हमेशा काफी सख्त रहते हैं. 49 रन पर आउट होने और मैच को अंत तक न ले जा पाने का दर्द उनके शब्दों में साफ झलका. कोहली ने कहा कि आज पिच काफी धीमी हो गई थी और हालात थोड़े मुश्किल थे, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि मैच उन्हें ही फिनिश करके वापस आना चाहिए था.
कोहली के मुताबिक, शुरुआत अच्छी मिलने के बाद वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहते थे. ये विराट का खेल के प्रति जुनून ही है कि आधी फिटनेस और बीमारी के बावजूद वे खुद को मैच न जिता पाने के लिए कसूरवार मान रहे थे, जबकि टीम उनकी पारी की वजह से आसानी से जीत गई.
आजकल टी20 क्रिकेट में जिस तरह से 230-240 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर बन रहे हैं, उस पर भी विराट ने अपनी राय रखी. उन्होंने बहुत ही पते की बात कही कि हर मैच बड़े स्कोर वाला नहीं होगा और असली खिलाड़ी वही है जो हालात के हिसाब से खुद को ढाल ले.
विराट ने आगाह किया कि अभी टूर्नामेंट का पहला ही हाफ चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे हम दूसरे हाफ की ओर बढ़ेंगे, दबाव और ज्यादा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि जब आजादी से खेलने का मौका कम होता है और दबाव हावी होने लगता है, तभी एक खिलाड़ी की समझदारी की असली परीक्षा होती है.
बता दें कि RCB की इस जीत में गेंदबाजों का भी बड़ा हाथ रहा. रासिख सलाम डार के चार विकेट और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेटों ने लखनऊ को महज 146 रनों पर समेट दिया था.
ये भी पढ़ें: टखने की चोट ने बदली कोहली की भूमिका… फील्डिंग से क्यों रखा गया दूर?
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…