आईपीएल

IPL 2023: खचाखच भरे स्टेडियम में सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए Dhoni के पैर, ऐसे जीता फैंस का दिल, देखें VIDEO

IPL 2023 का आगाज हो चुका है. शुक्रवार को आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी. सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) जहां अपनी परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में रहे, वहीं एक और वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरीं. अरिजीत सिंह भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बहुत बड़े फैन हैं. ये हम नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कई तस्वीरें ये कह रही हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें अरिजीत सिंह माही के पैर छूते नजर आ रहे हैं. अरिजीत सिंह जैसे ही धोनी के करीब जाकर उनका पैर छूते हैं, तुरंत धोनी उनको गले से लगा लेते हैं. अरिजीत की ये दीवानगी बताती है कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के कितने बड़े फैन हैं.

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने कई गानों पर डांस किया. श्रीवल्ली, नाटू-नाटू और ढोलिडा जैसे गानों पर दोनों एक्ट्रेस ने शानदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और सेरेमनी देखने के लिए करीब 1.15 लाख दर्शक मौजूद थे.

इस मेगा शो को मंदिरा बेदी ने होस्ट किया. बता दें कि आखिरी बार साल 2018 के आईपीएल सीजन में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई थी. वहीं 2019 के बाद आईपीएल का ये सीजन अपने पुराने फॉर्मेट के साथ लौट आया है. वहीं इस सीजन में कई नए नियमों ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट को और भी रोचक बना दिया है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: पहले ही मैच में हो गया बड़ा ‘ब्लंडर’, फैंस कर रहे हैं रवि शास्त्री को ट्रोल

चेन्नई को पहले मैच में मिली हार

आईपीएल का पहला मुकाबला कल गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. पहले ही मैच में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और इसका नतीजा आखिरी ओवर में निकला. इस करीबी मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को हराकर अपने घरेलू दर्शकों के जोश को और भी हाई कर दिया. गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया. ये गुजरात टाइटन्स की आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी जीत है. पिछले सीजन के दोनों मैचों में चेन्नई को गुजरात के हाथों हार मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago