देश

पहले की सरकारें तुष्टीकरण में लगी रहीं- भोपाल में विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना, ‘अप्रैल फूल’ का जिक्र कांग्रेस को यूं घेरा

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उनके साथ राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा. उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं. इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की.

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है. पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही. वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है. पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन जिस आधुनिक और भव्य रानी कमलापित स्टेशन पर हो रहा है, उसका लोकार्पण करने का सौभाग्य भी आप सबने मुझे दिया था. आज मुझे यही से दिल्ली के लिए भारत के आधुनिकतम वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने का अवसर दिया है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन, कितना होगा किराया

इंदौर हादसे पर जताया शोक

पीएम मोदी ने रामनवमी के दिए इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “सबसे पहले इंदौर मंदिर में रामनवमी को जो हादसा हुआ, मैं उसके प्रति अपना दुख व्यक्त करता हूं. इस हादसे में जो लोग असमय हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं.”

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, “आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान ज़रूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है. लेकिन आप देखिए…एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है. यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

9 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

13 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

44 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

50 minutes ago