CSK vs MI Match Highlights: पिता ने दुकान बेचकर और 27 लाख का कर्ज लेकर कार्तिक शर्मा को क्रिकेटर बनाया, जिन्होंने MI के खिलाफ नाबाद 54 रन जड़कर CSK को जीत दिलाई. भरतपुर के इस लाल ने अपनी सफलता का श्रेय धोनी की सलाह को दिया और उनके ‘गन सेलिब्रेशन’ अंदाज में अर्धशतक का जश्न मनाया.
कार्तिक शर्मा की सफलता के पीछे उनके पिता मनोज शर्मा का सालों का संघर्ष छिपा है. एक समय ऐसा था जब बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए मनोज शर्मा ने अपनी दुकान तक बेच दी थी. वह 27 लाख रुपये के भारी कर्ज में डूब गए थे और घर चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाया करते थे.
आज जब कार्तिक ने 14.20 करोड़ के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का टैग सार्थक किया, तो उनके पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है.
शुरुआती 5 मैचों में फ्लॉप रहने के बाद (सिर्फ 58 रन), कार्तिक ने मुंबई के खिलाफ मुश्किल समय में नंबर 4 पर उतरकर मोर्चा संभाला. उन्होंने अपनी 54 रनों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. मैच खत्म करने के बाद कार्तिक ने धोनी के पुराने ‘गन सेलिब्रेशन’ अंदाज में जश्न मनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
कार्तिक ने खुलासा किया कि धोनी ने उन्हें गेंद को जोर से मारने के बजाय सही टाइमिंग पर ध्यान देने की सलाह दी थी.
कार्तिक की इस परिपक्व पारी ने कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का दिल जीत लिया है. गायकवाड़ ने कहा कि कार्तिक को लोग सिर्फ ‘सिक्स हिटर’ मानते थे, लेकिन MI के खिलाफ उन्होंने दिखाया कि वह टीम को बैलेंस भी दे सकते हैं. इस जीत के साथ कार्तिक ने न केवल CSK को अंक तालिका में मजबूती दी है, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए एक मिसाल भी पेश की है.
यह भी पढ़ें:नीदरलैंड की राजकुमारियों के ‘कत्ल’ की नाजी साजिश! आखिर क्यों अमालिया के खून की प्यासी हुई दुनिया?
-भारत एक्सप्रेस
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…