Bharat Express DD Free Dish

नीदरलैंड की राजकुमारियों के ‘कत्ल’ की नाजी साजिश! आखिर क्यों अमालिया के खून की प्यासी हुई दुनिया?

Princess Alexia Murder Plot: यूरोप के सबसे प्रतिष्ठित शाही परिवारों में से एक, डच रॉयल फैमिली पर एक बार फिर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. नीदरलैंड की भविष्य की रानी, राजकुमारी कैथरीना अमालिया और उनकी बहन राजकुमारी एलेक्सिया को मारने की कोशिश की गई. पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध को पकड़ा है.

Netherlands Royal Family security: नीदरलैंड की राजकुमारी अमालिया और एलेक्सिया की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने नाजी विचारधारा से प्रेरित एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दो कुल्हाड़ियां और एक डरावना खत बरामद हुआ है. कुल्हाड़ियों (Axes) पर राजकुमारियों के नाम और नाजी नारे खुदे हुए थे.

बता दें कि भविष्य की रानी अमालिया पहले भी ड्रग माफियाओं के निशाने पर रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई और सामान्य जीवन छोड़कर कड़े सुरक्षा घेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा है.

खौफनाक बरामदगी और नाजी कनेक्शन

नीदरलैंड की पुलिस ने द हेग से एक 22 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जो नाजी विचारधारा से गहराई से प्रभावित बताया जा रहा है. जांच के दौरान आरोपी के पास से दो कुल्हाड़ियां बरामद हुई हैं, जिन पर राजकुमारी ‘एलेक्सिया’, इजरायली खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ और नाजी काल का विवादित नारा ‘सीग हेल’ खुदा हुआ था.

इतना ही नहीं, पुलिस को हाथ से लिखा एक नोट भी मिला है, जिसमें दोनों राजकुमारियों के नाम के साथ ‘ब्लडबाथ’ (खून-खराबा) जैसे डरावने शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक कार्यालय इसे हत्या की साजिश के तौर पर देख रहा है.

खतरों के साये में भविष्य की रानी

यह पहली बार नहीं है जब 22 साल की राजकुमारी कैथरीना अमालिया को जान का खतरा हुआ है. इससे पहले, डच ड्रग गिरोहों (Mocro Maffia) द्वारा उनके और पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुट के अपहरण की साजिश की खबरें सामने आई थीं.

सुरक्षा कारणों से अमालिया को 2022 में एम्स्टर्डम में अपना स्टूडेंट हॉस्टल तक छोड़ना पड़ा था और वह द हेग के शाही महल में कैद होकर रह गई थीं. अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने साल 2024 का कुछ समय स्पेन के मैड्रिड में गुमनामी में बिताया था ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.

छिन गई आम जिंदगी

राजकुमारी अमालिया ने कई मौकों पर सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण अपनी मानसिक पीड़ा व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य छात्रा की तरह सड़कों पर टहलने और दुकानों पर जाने वाली जिंदगी को याद करती हैं. उनकी मां, रानी मैक्सिमा ने भी चिंता जताई है कि इन निरंतर खतरों ने उनकी बेटी की स्वतंत्रता को पूरी तरह छीन लिया है.

फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाना है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां इस साजिश के पीछे के असली मकसद और किसी बड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं.

यह भी पढे़ें: अंडमान के समंदर की गहराई में गूंजा ‘जय हिंद’! 200 गोताखोरों ने पानी में कैसे रचा इतिहास? Viral Video देख दुनिया रह गई दंग

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read