सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ईदगाह के मैदान पर गणेश उत्सव मनाने की इजाजत नहीं दी।इससे पहले हाईकोर्ट ने विवादित मैदान पर गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी थी जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईदगाह मैदान में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है..
गणेश चुतुर्थी के दौरान ईदगाह मैदान के आस-पास के सारे इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीसीपी के कंधों पर होगी जिनकी निगरानी में 21 एसीपी, 47 इंसपेक्टर, 130 सब इंसपेक्टरों को तैनात किया गया है..जिसके साथ 126 सहायक सब इंसपेक्टर और 900 कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
गणेश उत्सव के दौरान संवेदनशील इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के 120 जवानों समेत 100 विशेष गोला-बारूद विशेषज्ञों की एक टीम और कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 10 प्लाटून को भी तैनात किया गया है. बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति नहीं दी है, लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट ने हुबली-धारवाड़ के ईदगाह में गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने इस मामले में मंगलवार देर रात सुनवाई करते हुए अनुमति देने के फैसले को जारी रखा है। बता दें हुबली के ईदगाह मैदान में धार्मिक कार्यक्रम ना करने के लिए याचिका डाली गई थी जिसे कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा हुबली शहर के ईदगाह मैदान में गणेशोत्वस समारोह आयोजन करने की अनुमति मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने इस इलाके में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है।
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…