Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्नाटक में गणेश चतुर्थी पर कड़ी चौकसी,ईदगाह मैदान में आयोजन की इजाजत नहीं

कर्नाटक में गणेश चतुर्थी पर कड़ी चौकसी,ईदगाह मैदान में आयोजन की इजाजत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ईदगाह के मैदान पर गणेश उत्सव मनाने की इजाजत नहीं दी।इससे पहले हाईकोर्ट ने विवादित मैदान पर गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी थी जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईदगाह मैदान में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है..

गणेश चुतुर्थी के दौरान ईदगाह मैदान के आस-पास के सारे इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीसीपी के कंधों पर होगी जिनकी निगरानी में 21 एसीपी, 47 इंसपेक्टर, 130 सब इंसपेक्टरों को तैनात किया गया है..जिसके साथ 126 सहायक सब इंसपेक्टर और 900 कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

गणेश उत्सव के दौरान संवेदनशील इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के 120 जवानों समेत 100 विशेष गोला-बारूद विशेषज्ञों की एक टीम और कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की 10 प्लाटून को भी तैनात किया गया है. बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति नहीं दी है, लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट ने हुबली-धारवाड़ के ईदगाह में गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने इस मामले में मंगलवार देर रात सुनवाई करते हुए अनुमति देने के फैसले को जारी रखा है। बता दें हुबली के ईदगाह मैदान में धार्मिक कार्यक्रम ना करने के लिए याचिका डाली गई थी जिसे कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा हुबली शहर के ईदगाह मैदान में गणेशोत्वस समारोह आयोजन करने की अनुमति मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने इस इलाके में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है।

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital