मोदी सरकार में आतंकियों की कमर टूटी,आरटीआई में मिली जानकारी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश के अंदर होने वाले आतंकी हमले कम हुए हैं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में इस बात की जानकारी दी। आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि पिछले आठ वर्षों के एनडीए के शासन में सात आतंकवादी हमले हुए हैं जो पिछली सरकारों में हुए हमले से कम है।

आरटीआई  में बताया गया है कि 2014 से अब तक  11 नागरिकों ने जान गंवाई है और 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इसके अलावा 52 नागरिक और 44 सुरक्षा बल घायल हुए हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता प्रफुल सारदा ने 2004 से अब तक हुए सभी आतंकी हमलों का विवरण मांगा था।

इस आरटीआई के उत्तर में 2004-2013 तक यूपीए शासन के समय का चौंकाने वाला विवरण प्राप्त हुआ है।  इस अवधि के दौरान कुल 42 आतंकवादी हमलों में 853 नागरिकों की जान चली गई  और 18 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इसके अलावा 3147 नागरिक घायल भी हुए।

 

डेटा से ये मालूम होता है कि 2008 और 2006 में सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले हुए। इस दौरान 2006 में 306 और 2008 में 238 नागरिक मारे गए। आपको बता दें कि 2008 में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला भी हुआ था 18 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए।  इसके अलावा 2008 में  रामपुर, जयपुर, बेंगलुरु और अहमदाबाद में हमले हुए।

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

41 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago