गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे को लेकर उठा बवंडर अभी थमा भी नहीं था कि पार्टी के एक और सीनियर लीडर नेता मनीष तिवारी ने भी मुंह खोल दिया है। गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद जी-23 के एक और नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को पार्टी की आलोचना की। आईएएनएस से फोन पर बात करते हुए, आनंदपुर साहिब के सांसद ने कहा कि पार्टी ने दिसंबर 2020 में जी -23 समूह के सुझावों को लागू किया होता, तो ये हालात पैदा नहीं होते..
पार्टी पर वार करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं के चपरासी उन लोगों को उपदेश दे रहे हैं जिन्होंने पार्टी को दशकों दिए हैं। ये नेता ऐसे होते है, जो नगरपालिका चुनाव भी जीत नहीं सकते.दूसरी ओर बीजेपी ने भी अब इस विवाद में एंट्री मार दी है..गुलाम नबीं आजाद के इस्तीफे पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में केवल सोनिया-राहुल और प्रियंका ही बचेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी चुनाव हार रही है. यह इस बात की पुष्टि है कि पार्टी देश के लोगों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है.
गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में पार्टी की बर्बादी के लिए सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था ..
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…