बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा बने नेता विपक्ष, सम्राट चौधरी को विधान परिषद की जिम्मेदारी

बिहार के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को बिहार बीजेपी ने विधानमंडल दल का नेता बनाया है। विजय सिन्हा ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे।

विजय सिन्हा ने बुद्धवार की सुबह विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और शाम को उन्हें पार्टी के विधानमंडल दल का नेता चुन लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में भाजपा विधान परिषद दल के नेता होंगे। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने एक नोट जारी कर पार्टी के इस फैसले से बिहार विधानसभा को भी अवगत करा दिया है।

23 अगस्त की शाम को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधान मंडल दल की बैठक हुई थी. जिसमें सर्वसम्मित से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया था।

बिहार में सरकार से बाहर होने के बाद से ही बीजेपी को विधानमंडल दल के नेता रुप में एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो सॉफ्ट हो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा के अंदर और बाहर सही ढंग से जवाब दे सके।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब एनडीए की सरकार थी उसी समय विधानसभा में नीतीश कुमार से उनकी तीखी बहस हुई थी। इस बहस में भी विजय सिन्हा नीतीश पर भारी पड़ते दिखे थे। तभी से माना जा रहा था कि पार्टी नीतीश के खिलाफ उन्हें अपना चेहरा बना सकती है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

24 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

34 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

35 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago