Asia Cup 2022: Hardik Pandya, Ravindra Jadeja heroics help India defeat Pakistan by five wickets.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस- सर्वे पर 4 महीने के अंदर फैसला ले जिला न्यायालय, हाईकोर्ट का आदेश
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस पीयूष अग्रवाल की बेंच ने मथुरा जिला अदालत को सर्वे को लेकर लंबित याचिका पर चार महीने में फैसला सुनाने को कहा है..
निचली अदालत में दायर याचिका में कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर का सर्वे और वीडियोग्राफी कराने की मांग की गई है.. यह मामला लंबे समय से निचली अदालत में लंबित है..
अब मथुरा की जिला अदालत यह तय करेगी कि इस पर क्या फैसला लेती है? जिला अदालत को 4 महीने में अपना फैसला सुनाना है.. इस मामले में हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता मनीष यादव की तरफ से उनके वकील रामानंद गुप्ता ने बहस की..
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनीष यादव ने दावा किया कि हाईकोर्ट ने वीडियोग्राफी सर्वे के आदेश दिए हैं.. हाईकोर्ट के इस फैसले की हिंदू पक्ष ने सराहना की है..
वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.. इससे पहले शाही मस्जिद ईदगाह की इंतेजामिया कमेटी ने मथुरा की एक स्थानीय अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई पर सवाल उठाया था।
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…