आदित्य, भारत एक्सप्रेस
Tahawwur Rana’s Terrorism Investigation: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई घंटों तक पूछताछ की. एनआईए से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राणा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया और बीमारी का हवाला देते हुए जवाब देने से बचता रहा.
सूत्रों के अनुसार, राणा को सुबह 11:10 बजे उसकी सेल से निकालकर इंटेरोगेशन रूम में ले जाया गया. करीब 11:15 बजे एनआईए अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की. उससे पहले 10:30 से 11 बजे के बीच अधिकारियों की एक बैठक हुई थी, जिसमें पूछताछ की रणनीति तैयार की गई.
पूछताछ के दौरान राणा अधिकतर समय टालमटोल करता रहा और स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर जवाब देने से बचता रहा. हालांकि एनआईए उससे लगातार जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़िए: ‘अब राणा को कहां ले जाना है…ये NIA और गृह मंत्रालय तय करेंगे’, CM फडणवीस बोले— मोदीजी का हृदय से आभार!
राणा का भारत प्रत्यर्पण हाल ही में हुआ है और अब एनआईए की टीम हमले की साजिश और उसके नेटवर्क को लेकर गहराई से जांच कर रही है.
यह भी पढ़िए: Tahawwur Rana को भारत लाने पर 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को मिली तसल्ली, कहा— इस हत्यारे को फांसी दें
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…