लाइफस्टाइल

वीकेंड पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं? Ananya Birla के इन Fashion Looks को कर सकती हैं ट्राई

Ananya Birla Fashion Style: इन दिनों अनन्या बिड़ला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो ना सिर्फ देश के बड़े बिजनेस फैमिली से आती हैं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बना चुकी हैं. मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी होने के साथ-साथ अनन्या एक टैलेंटेड सिंगर और संगीतकार भी हैं. यही नहीं, वो अपने पारिवारिक बिजनेस में भी पूरी दिलचस्पी लेती हैं.

अनन्या का फैशन सेंस भी कमाल का है. वह जिस तरह से खुद को स्टाइल करती हैं, उसे देखकर कोई भी उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस समझ सकता है. हाल ही में उन्होंने एक जानी-मानी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया. मैगजीन के कवर पेज पर उनका लुक इतना ग्लैमरस था कि हर कोई हैरान रह गया. उनका ये अंदाज खासकर युवा लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. अगर आप भी वीकेंड पर दोस्तों के साथ आउटिंग की तैयारी कर रही हैं, तो अनन्या के ये स्टाइलिश लुक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं:

1. ब्रा टॉप्स और बैगी जींस का बोल्ड लुक

आजकल ब्रा टॉप्स में कई वैरायटी मिल रही हैं. इन्हें आप अलग-अलग आउटफिट्स के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं. अगर आपके पास लो-वेस्ट बैगी जींस है, तो अनन्या की तरह ब्रा टॉप पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं. अगर आप इतना बोल्ड नहीं पहनना चाहतीं, तो एक लूज शर्ट ओपन बटन स्टाइल में कैरी कर सकती हैं.

2. पैच वर्क जींस और ओवरसाइज टी-शर्ट का कूल लुक

पैच वर्क जींस फिर से फैशन में लौट आई हैं. ये जींस थोड़ी रेट्रो और थोड़ी मॉडर्न फील देती हैं. अनन्या की तरह इन्हें आप एक सिंपल ओवरसाइज टी-शर्ट के साथ पहन सकती हैं. यह लुक न सिर्फ ट्रेंडी है बल्कि काफी कंफर्टेबल भी है. वीकेंड आउटिंग के लिए ये परफेक्ट चॉइस हो सकती है.

3. डेनिम कार्गो पैंट्स के साथ टैंक टॉप

90s के कार्गो पैंट्स अब दोबारा ट्रेंड में आ गए हैं. अब ये डेनिम में भी मिलने लगे हैं. आप इन्हें टैंक टॉप या क्रॉप टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं. अनन्या की तरह चाहें तो लुक में एक स्लिंग बैग या स्टाइलिश एक्सेसरी जोड़कर फिनिशिंग टच दे सकती हैं.

4. क्रॉप्ड वेस्ट टॉप और ट्रैक पैंट्स का स्पोर्टी स्टाइल

क्रॉप टॉप्स आज की फैशन लिस्ट में टॉप पर हैं. लेकिन इन्हें पहनते वक्त अपने बॉडी शेप का ध्यान रखना जरूरी है. अनन्या का स्पोर्टी लुक ट्राई करें जिसमें उन्होंने क्रॉप्ड टॉप के साथ ट्रैक पैंट्स को पेयर किया है. कैजुअल आउटिंग के लिए यह एक परफेक्ट और आरामदायक स्टाइल है. चाहें तो हैट या कैप से इसे और भी ट्रेंडी बना सकती हैं.

5. पोल्का डॉट्स ब्लेजर के साथ डेनिम लुक

पोल्का डॉट्स कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते. अनन्या ने एक फोटोशूट में ब्लैक पोल्का डॉट्स ब्लेजर, ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम्स पहन रखा था. ये लुक डे पार्टी या क्लब आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है.

आप चाहें तो इन लुक्स को अपने अंदाज में थोड़ा ट्विस्ट देकर और भी खास बना सकती हैं. फैशन में सबसे जरूरी है कि आप जो भी पहनें, उसमें कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट महसूस करें.

ये भी पढ़ें: Ananya Birla कौन हैं जो कॉरपोरेट जगत की नई पहचान बन गईं, देश की इस बड़ी कंपनी का कर लिया अधिग्रहण

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

29 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

32 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

47 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

53 minutes ago