महिंद्रा XUV400 Electric SUV जल्द होगी लॉन्च, पेश हुआ ऑफिशियल टीजर

नई दिल्ली-महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV400 Electric का ऑफिसशियल टीजर पेश किया है। इसी के साथ कंपनी ने इस Electric SUV को लॉन्च किए जाने की तारीख भी घोषित कर दी है। इसे 8 सितंबर, 2022 को लॉन्च किया जाएगा। XUV400 महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। भारत में लॉन्च होने के बाद XUV400 Electric की तुलना Nexon EV Prime और Nexon EV Max से होगी। जाहिर है मौजूदा समय में Nexon EV पैसेंजर ईवी सेगमेंट पर हावी है और इसकी बाजार में हिस्सेदारी 85 फीसदी से अधिक है। XUV400 महिंद्रा की पहले से मौजूद XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। हालांकि XUV300 की लंबाई 3,995 mm है, जबकि Mahindra XUV400 Electric की लंबाई 4.2 मीटर है। ऐसे में आगामी कार के अंदर बूट स्पेस भी ज्यादा होगा।

Mahindra XUV400 Electric की कीमत

Mahindra XUV400 की कीमत 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के तक हो सकती है। इसकी तुलना में Nexon EV Max की कीमत 18.34 लाख रुपये से लेकर 19.84 लाख रुपये है। वहीं MG ZS EV और Kona Electric की कीमत क्रमश: 21.99 लाख रुपये और 23.84 लाख रुपये है। ध्यान रहे यह कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

7 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

8 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

56 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago