उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सौतेली मां ने सहारनपुर हाईवे पर अपने दो साल के बेटे की हत्या कर दी..उसने रोने पर बच्चे को चुप ना करा पाने के चलते कार के आगे धक्का दे दिया। असल में सोशल मीडिया पर 10 साल के एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी गोद में दो साल के भाई का शव नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है।क्योंकि स्वास्थ विभाग ने बच्चे को ले जाने के एंबुलेंस तक नहीं भिजवाई..मृतक बच्चे का नाम कला कुमार है।
बागपत के सर्कल अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, कि स्थानीय लोगों ने हमें इस घटना की जानकारी दी…जिसके बाद मौके पर पहुंचे और महिला के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता प्रवीण कुमार को सौंप दिया गया, जो शामली जिले में दिहाड़ी मजदूर हैं।प्रवीण के साथ उसका रिश्तेदार रामपाल और उसका बेटा सागर भी था।
रामपाल ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने बार-बार एक स्वास्थ्य अधिकारी से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। लेकिन उसके अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…