Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्वास्थ विभाग का निकम्मापन और सौतेली मां की करतूत

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सौतेली मां ने सहारनपुर हाईवे पर अपने दो साल के बेटे की हत्या कर दी..उसने रोने पर बच्चे को चुप ना करा पाने के चलते कार के आगे धक्का दे दिया। असल में सोशल मीडिया पर 10 साल के एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी गोद में दो साल के भाई का शव नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है।क्योंकि स्वास्थ विभाग ने बच्चे को ले जाने के एंबुलेंस तक नहीं भिजवाई..मृतक बच्चे का नाम कला कुमार है।

बागपत के सर्कल अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, कि  स्थानीय लोगों ने हमें इस घटना की जानकारी दी…जिसके बाद मौके पर पहुंचे और महिला के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता प्रवीण कुमार को सौंप दिया गया, जो शामली जिले में दिहाड़ी मजदूर हैं।प्रवीण के साथ उसका रिश्तेदार रामपाल और उसका बेटा सागर भी था।

रामपाल ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने बार-बार एक स्वास्थ्य अधिकारी से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। लेकिन उसके अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital