सुनील ग्रोवर
डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को हर कोई जानता है. इनका नाम बड़े कॉमेडियन्स की लिस्ट में बेहद शुमार है. इन्होंने ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी की भूमिका हर घर में अपनी पहचान बनाई, लेकिन अब कॉमेडियन का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है.
बता दें कि कॉमेडियन सुनील सिंह ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे मूंगफली भूनते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल हैरान कर देने वाली बात ये है कि खुद सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. बता दें कि जब से कॉमेडियन का यह वीडियो सामने आया है, तब से उनके फैंस परेशान नजर आ रहे हैं. उनके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने बड़े कॉमेडियन को मूंगफली बेचनी पड़ रही है.
फैंस उनके वीडियो पर कमेंट कर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘भइया अपना पता दें दो हम भी आ जाते हैं’. कुछ यूजर ने कमेंट किया, ‘कैसे दिन आ गए हैं’. एक यूजर नें कॉमेडियन मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया, ‘द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद आपकी ऐसी हालत हो गई है’. वहीं, कुछ अभिनेता का वीडियो देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं.
बता दें कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर वीडियोज शेयर कर अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करते रहते हैं. यह वीडियो भी उन्होंने अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए ही पोस्ट किया है. इसमें कॉमेडियन एक मूंगफली बेचने वाले की दुकान में बैठकर मूंगफली को भूनते हुए दिखाई दे रहे हैं. सुनील ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘खाओ खाओ खाओ’. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वैसे आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. सुनील ग्रोवर ने कोई चीज बेची हो इससे पहले भी वो गन्ने का जूस बेचते हुए और छोले-कुल्चे बेचते हुए नजर आ चुके हैं.
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…