महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर इंद्र गिरी महाराज पहुंचे संगम, पेश किया आस्था का अद्भुत उदाहरण

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. महज कुछ दिनों में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन शुरू होने वाला है. यह आयोजन न केवल आध्यात्मिकता का केंद्र बनता है, बल्कि आस्था और विश्वास का जीवंत प्रतीक भी है. संगम तट पर साधु-संत, महात्मा, अखाड़े के सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं.

महाकुंभ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जीवन को नई दिशा देने वाली प्रेरणा का स्रोत भी है. संगम में स्नान करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति का विश्वास है. यही कारण है कि लाखों श्रद्धालु कड़ाके की ठंड और अन्य कठिनाइयों को सहन करते हुए यहां पहुंचते हैं. यह आयोजन हर व्यक्ति को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर प्रेरित करता है.

इंद्र गिरी महाराज की आस्था

महाकुंभ मेला में आस्था की शक्ति दिखाने वाली एक विशेष कहानी सामने आई है. आह्वान अखाड़ा के इंद्र गिरी महाराज, जो शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भर हैं, अपनी मजबूत आस्था के बल पर प्रयागराज पहुंचे हैं. मां गंगा और अपने इष्टदेव के प्रति उनका विश्वास इतना प्रबल है कि उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में भी कुंभ में शामिल होने का निर्णय लिया.

आईएएनएस से बातचीत में इंद्र गिरी महाराज ने बताया कि उन्हें यह समस्या अग्नि तपस्या के दौरान शरीर पर पानी गिरने से हुई थी. बावजूद इसके, उनका दृढ़ संकल्प है कि वह महाकुंभ में भाग लेकर सभी शाही स्नान करेंगे. उन्होंने भगवान गजानंद और गुरु महाराज की कृपा का आभार व्यक्त किया.

संसार के कल्याण के लिए साधना

आह्वान अखाड़ा के दत गिरी नागा बाबा ने कहा कि उनका तप और साधना पूरे संसार के कल्याण के लिए है. उन्होंने बताया कि गुरु महाराज ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि वह तीनों शाही स्नान करेंगे. उनका मानना है कि गुरु की कृपा से सभी साधु-संत और श्रद्धालु कुंभ मेले की आध्यात्मिक यात्रा पूरी कर पाएंगे.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

14 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

32 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

56 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago