नवीनतम

यूपी में धड़ल्ले से चल रहे थे 75 सौ गैर मान्यता प्राप्त मदरसे, सर्वे रिपोर्ट से मदरसा संचालकों में हड़कंप

यूपी के जिलों में मदरसों के सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है. लेकिन इस सर्वे में बेहद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आयी हैं जिससे ये साफ पता चल रहा है कि राज्य में तमाम मदरसे गैरकानूनी तौर पर चल रहे थे. जांच के दौरान पता चला है कि प्रदेश भर में हुए सर्वे में करीब 7500 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं. यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि सभी मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्‍या 16513 है. 15 नवंबर तक जिलाधिकारी शासन को मदरसा सर्वे की रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

मदरसों के सर्वे का काम पूरा करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर थी. वहीं सर्वे की रिपोर्ट जिलाधिकारियों को 15 नवंबर तक शासन को भेजनी है. डॉ. जावेद ने बताया कि मदरसों के सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वहां पढ़ रहे छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्ययवस्था करते हुए उनका बेहतर विकास कर उन्हें देश और समाज की मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जाएगी.

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में मदरसों के सर्वे को लेकर 11 बिंदुओं की जांच करने का आदेश आला अधिकारियों को दिए गए थे. जिसके चलते गुरुवार 20 अक्टूबर को यूपी के सभी मदरसों का सर्वे समाप्त हो चुका है. यूपी सरकार की सर्वे रिपोर्ट से गैरकानूनी तौर पर मदसरे चला रहे उनके संचालकों में हड़कंप मच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

10 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

44 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago