बड़ी खबर

अरुणाचल प्रदेश में फौज का एक और हेलीकॉप्टर क्रैश,रेस्क्यू टीमें रवाना

अरुणाचल प्रदेश में आज भारतीय सेना का एक और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. ये हादसा सुबह 10.43 बजे हुआ. यह एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर था. तलाशी अभियान जारी है.ये हेलीकॉप्टर हादसा अरुणाचल प्रदेश के सिसिंग गांव के पास हुआ.

समाचार एजेंसी ANI ने सेना के हवाले से लिखा है कि दुर्घटनास्थल तक जाने के लिए सड़क का कोई रास्ता नहीं है. सेना की ओर से कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर एक रेस्क्यू टीम भेजी गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूतिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर यह घटना ‘एडवांस्ड लाइट आर्मी हेलिकॉप्टर’ के साथ घटी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सेना से जुड़े दो जवान मौजूद थे. ये हेलिकॉप्टर राज्य के बाहर से आ रहा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. अरुणाचल प्रदेश में हेलिकॉप्टर क्रैश की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी महीने 5 अक्टूबर को ही सेना का एक अन्य हेलिकॉप्टर तवांग इलाके में उड़ान के दौरान क्रैश हुआ था.

अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ साल में हेलिकॉप्टर हादसों इजाफा हुआ है. एक जानकारी के मुताबिक 2010 से लेकर अब तक अरुणाचल प्रदेश में हुए करीब 6 हेलिकॉप्टर हादसों में 40 लोगों की मौत हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

47 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago