Categories: नवीनतम

यूपी में आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा, सातवें दिन उमड़ा ऐसा जनसैलाब

आम आदमी पार्टी (AAP) की महत्वाकांक्षी ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पद-यात्रा’ का मंगलवार 18 नवंबर 2025 को 70वां दिन है. आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह यात्रा 24 नवंबर तक चलेगी और राज्‍यभर में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएगी.

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडिल्‍स पर ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पद-यात्रा’ से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इस यात्रा में लोग हजारों की संख्या में शामिल हो रहे हैं और बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर के साथ सफेद टोपियां और झंडे लहराते हुए जनसैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है.

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने समर्थकों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा, “आज हमारी पद यात्रा का सातवाँ दिन है. हमें आगे बढ़ते रहना है, चलते रहना है. बिना थके, बिना डरे जुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी होगी.” उन्‍होंने एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसके वीडियो में दिख रहा है कि सड़कें भीड़ से भर गई हैं – महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी यात्रा में हिस्‍सा ले रहे हैं और नारे लगा रहे हैं.

ऐसे आगे बढ़ रही ‘आप’ की यात्रा

यात्रा आज सुबह मां भगवती लॉन, उतारी, सुल्तानपुर से शुरू हुई. दोपहर का विश्राम राघव ढाबा, नारायणपुर, सुल्तानपुर में किया गया, जबकि रात्रि विश्राम श्याम वाटिका, त्रिसुंडी, अमेठी में रहेगा. सोमवार को छठवें दिन संजय सिंह ने कौमी निस्वान कॉलेज, बहादुरपुर से यात्रा का नेतृत्व किया था और मीडिया से कहा था कि यूपी में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ यह कारवां प्रयागराज तक जाएगा.

हमें जनता का समर्थन- संजय सिंह

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग के लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं. कई जगहों पर दिव्यांगजन को गोद में उठाकर माला पहनाई गई. बाबासाहेब की विशाल तस्वीर के साथ चल रहा कारवां बताता है कि आप इस यात्रा के जरिए दलित-बहुजन समाज को भी बड़े पैमाने पर जोड़ रही है. कार्यकर्ता 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं.

किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे ₹18 हजार करोड़

Bharat Express Desk

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

13 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

16 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

30 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

32 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

46 minutes ago