PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है. उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. केंद्र सरकार ने इस योजना के अगले किस्त की डेट कंफर्म कर दी है. जिसके मुताबिक बुधवार 19 नवंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की जाएगी.
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल 18 हजार करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में सीधे भेजेंगे. जिससे 9 करोड़ किसानों को फायदा मिलने वाला है.
इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
सरकार ने यह भी साफ किया है कि, जिन किसानों के पास डॉक्यूमेंट नहीं है या डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं है, उनके इस बार किस्त का पैसा नहीं मिलेगा. वहीं जिन किसानों की e-KYC नहीं हुई है, या बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या जमीन से जुड़े दस्तावेज पूरे नहीं हैं. ऐसे किसानों के खाते में भी पैसे नहीं जाएंगे.
इसके अलावा जिन किसानों के नाम पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट में नहीं है, या जिन किसानों ने डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर ऑन नहीं किया है उनके खाते में भी पैसे नहीं जा सकते.
ये भी पढ़ें- BREAKING: दिल्ली के 3 कोर्ट में बम की खबर, परिसर कराया गया खाली
सम्मान निधि की राशि पाने के लिए करें ये काम
अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ये काम तुरंत करने चाहिये.
- e-KYC पूरी करें.
- बैंक डिटेल्स में जरूरी चीजें सही डालें
- आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करें
- जमीनी विवाद को सुलझाएं
- डीबीटी ऑप्शन ऑन रखें
- मोबाइल नंबर अपडेट करें
- पीएम किसान सम्मान निधि बेनिफिशरी लिस्ट में नाम जरूर डलवाएं
कृषि मंत्री ने की खास अपील
उधर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर किसानों से खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि डालेंगे. इसके पहले हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के किसानों के खाते में पहले ही राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस दौरान पीएम मोदी को सुनने और राशि के ट्रांसफर को जरूर देखें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

