आप की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा
आम आदमी पार्टी (AAP) की महत्वाकांक्षी ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पद-यात्रा’ का मंगलवार 18 नवंबर 2025 को 70वां दिन है. आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं, उनका कहना है कि यह यात्रा 24 नवंबर तक चलेगी और राज्यभर में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएगी.
आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडिल्स पर ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पद-यात्रा’ से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इस यात्रा में लोग हजारों की संख्या में शामिल हो रहे हैं और बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर के साथ सफेद टोपियां और झंडे लहराते हुए जनसैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है.
आज पद यात्रा का सातवाँ दिन है।
बढ़ते रहना है चलते रहना है।
बिना थके, बिना डरे
आपको भी आवाज़ उठानी होगी जुल्म के ख़िलाफ़।
यात्रा से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल करें 7500040004 pic.twitter.com/p9jkAOc8pb— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 18, 2025
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने समर्थकों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा, “आज हमारी पद यात्रा का सातवाँ दिन है. हमें आगे बढ़ते रहना है, चलते रहना है. बिना थके, बिना डरे जुल्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी होगी.” उन्होंने एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसके वीडियो में दिख रहा है कि सड़कें भीड़ से भर गई हैं – महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं और नारे लगा रहे हैं.

ऐसे आगे बढ़ रही ‘आप’ की यात्रा
यात्रा आज सुबह मां भगवती लॉन, उतारी, सुल्तानपुर से शुरू हुई. दोपहर का विश्राम राघव ढाबा, नारायणपुर, सुल्तानपुर में किया गया, जबकि रात्रि विश्राम श्याम वाटिका, त्रिसुंडी, अमेठी में रहेगा. सोमवार को छठवें दिन संजय सिंह ने कौमी निस्वान कॉलेज, बहादुरपुर से यात्रा का नेतृत्व किया था और मीडिया से कहा था कि यूपी में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ यह कारवां प्रयागराज तक जाएगा.
हमें जनता का समर्थन- संजय सिंह
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग के लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं. कई जगहों पर दिव्यांगजन को गोद में उठाकर माला पहनाई गई. बाबासाहेब की विशाल तस्वीर के साथ चल रहा कारवां बताता है कि आप इस यात्रा के जरिए दलित-बहुजन समाज को भी बड़े पैमाने पर जोड़ रही है. कार्यकर्ता 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं.
किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम मोदी 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजेंगे ₹18 हजार करोड़
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

