नवीनतम

इन आसान स्टेप्स से Aadhar की मदद से एक्टिवेट करें अपना PhonePe

PhonePe With Aadhaar Card: PhonePe एक इंस्टेंट पेमेंट ऐप हैं. इस ऐप का उपयोग हम ऑनलाइन भुगतान करने के लिए करते हैं. जब भी हम PhonePe पर अपना अकाउंट सेटअप करते हैं तब हमसे डेबिट कार्ड् की डिटेल्स मांगा  जाता था. बिना डेबिट कार्ड डिटेल्स भरे आप इस प्लैटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते है. हलांकि अब चीजों में बदलाव देखने को मिला है. अब इस प्लैटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप अपने आधार कार्ड को भी यूज कर सकते हैं. PhonePe ने अपने ग्राहकों के लिए आधार के जरिए  UPI एक्टिवेशन की शुरुआत की है.

PhonePe पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले हमें डेबिट कार्ड का उपयोग करना पड़ता था. लेकिन, अब इस प्लैटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप अपने आधार कार्ड का भी मदद ले  सकते हैं. अब आप PhonePe पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल प्लैटफॉर्म पर अपने आधार कार्ड के अंतिम 6 डिजिट्स डालना होगा जिसके बाद आपके स्मार्टफोन पर एक OTP आएगा. इस OTP से आप प्लैटफॉर्म पर रजिस्टर कर सकते है. पहले की तरह अब आपको इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए अपने डेबिट कार्ड डिटेल्स डालने की जरुरत नहीं होगी. PhonePe के इस फैसले से उन यूजर्स को काफी सहूलियत मिलने वाली है. जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है.

आधार कार्ड से एक्टिवेट करें अपना PhonePe

1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर PhonePe ऐप को ओपन करें.

2: उसके बाद PhonePe प्रोफाइल पेज को ओपन करें.

3: पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स टैब्स के नीचे आपको Add bank Account ऑप्शन पर क्लिक करें.

4: अपने बैंक को चुनें और OTP वेरिफिकेशन के जरिये अपना मोबाइल नंबर वेरिफाइड करें.

5: PhonePe आपके बैंक अकॉउंट डिटेल्स को UPI से लिंक कर देगा.

6: इसके बाद आपको UPI PIN सेटअप करना होगा. यहां पर आपको आधार कार्ड और डेबिट कार्ड का ऑप्शन मिलेगा.

7: अपने आधार कार्ड के लास्ट 6 डिजिट्स को फइल करें. UIDAI की तरफ से आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेज जाएगा.

8: अब उस OTP को दिए गए खाली स्थान पर भरना होगा.

9: सारे स्टेप्स पूरे होने के बाद आपका PhonePe UPI इस्तेमाल करने के लिए तैयार होगा.

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

2 seconds ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

2 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

16 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

19 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

28 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

34 minutes ago