विमान अपहरणकर्ता गजिंदर ने फेसबुक पोस्ट से पाकिस्तान को किया बेनकाब

नई दिल्ली– साल 1981 में इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक करके लाहौर ले जाने वाले गजिंदर सिंह ने पाकिस्तान में अपनी लोकेशन का खुलासा किया है. उसने सोशल मीडिया पर बाकायदा एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे उसके मौजूदा ठिकाने का पता चल रहा है. गजिंदर का ताल्लुक कट्टरपंथी संगठन खालसा से है जो खालिस्तान मूवमेंट से भी जुड़ा हुआ है. हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तान हमेशा गजिंदर के पाकिस्तान में होने की बात से साफ इंकार करता रहा है.

गजिंदर खु को आतंकी संगठन खालसा का सहसंस्थापक बताता रहा है. उसने सोमवार को फेसबुक पर अपनी जो पोस्ट शेयर की उससे पता चलता है कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हसन अब्दाल के गुरुद्वारा पनिया साहब से जुडा हुआ है. गजेंदर की फेसबुक पोस्ट से पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है क्योंकि वह कहता आया है कि हमारा देश आतंकियों को पनाह नहीं देता.

4 दशक पहले 29 सितंबर 1981 को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से अमृतसर के राजा सांसी हवाईअड्डे के लिए एक इंडियन एयरलाइंस बोइंग 737 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के लिए तैयार था. लेकिन गजिंदर सिंह के नेतृत्व में दल खालसा के 5 आतंकवादियों ने इस विमान का अपहरण कर लिया था. विमान को अपहरण कर पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर ले जाया गया था. उस विमान में 6 पायलट समेत 111 यात्री सवार थे.

गजिंदर सिंह खालिस्तान मूवमेंट को हवा दे रहा था

इंडियन एयरलाइंस के एक प्लेन को हाईजैक कर कट्टरपंथी संगठन का प्रमुख गजिंदर सिंह अलग सिंख देश खालिस्तान बनाने की मांग कर रहा था. गजिंदर ने पाकिस्तान में भारत के तत्कालीन राजदूत नटवर सिंह से बात करके अपनी मांगों को रखा था. उसने खालिस्तान आंदोलन से जुडे अपने खास साथी जरनैल भिंडरावाले और दूसरे कट्टरपंथियों की रिहाई के अलावा 500,000 डॉलर की भी मांग की थी.

मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल था गजिंदर सिंह

आजीवन कारावास की मिली थी सजा

भारत से अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहे गजिंदर सिंह को प्लेन हाईजैक करने के केस  में 14 साल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. 14 साल का आजीवन करावास पूरा करने के बाद गजिंदर सिंह और उसके साथी 1994 में जेल से आजाद हो गए थे. भारत ने अनेकों बार पाकिस्तान सरकार से उसे भारत के हवाले करने की मांग की थी लेकिन पाकिस्तान ने इसमें कोई गंभीरता नहीं दिखाई .साल 2002 में भारत की तरफ से जारी की गई 20 मोस्टवांटेड आतंकवादी की लिस्ट में गजिंदर सिंह का भी नाम शामिल था.

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

5 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

14 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

19 minutes ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

24 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

32 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

41 minutes ago